फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kevin Clark Passed Away in a road Accident, Played Drummer Freddy Spezzy Jones in 'School of Rock'

अवसान: अभिनेता केविन क्लार्क को साइकिल चलाते समय कार ने मारी टक्कर, हुई मौत

Thu, 27 May 2021 02:30 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 27 May 2021 02:30 PM IST
सार

'स्कूल ऑफ रॉक' में ड्रमर फ्रेडी 'स्पैजी मैक्गी' जोन्स की भूमिका निभाने वाले अभिनेता केविन क्लार्क की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब वे साइकिल पर सवार थे तब एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी और वो आंशिक रूप से वह गाड़ी के नीचे ही मिले थे।

विज्ञापन
Kevin Clark Passed Away in a road Accident, Played Drummer Freddy Spezzy Jones in 'School of Rock'
केविन क्लार्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता केविन क्लार्क का एक सड़क घटना में निधन हो गया है। केविन ने 32 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 32 वर्षीय केविन क्लार्क साइकिल चला रहे थे और उसी समय एक गाड़ी से टकराने के बाद उनकी मौत हो गई। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो केविन कार के नीचे आंशिक रूप से पाए गए थे। केविन को गंभीर हालत में एडवोकेट इलिनोइस मेसोनिक मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


फिल्म 'स्कूल ऑफ रॉक' में ड्रमर फ्रेडी "स्पैजी मेगी" जोन्स का रोल निभाने वाले अभिनेता केविन क्लार्क की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं अभिनेता जैक ब्लैक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह जानकारी दी है और शोक प्रकट किया है। जैक ब्लैक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "खौफनाक खबर...केविन चले गए, यकीन ही नहीं हो रहा है।"
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jack Black (@jackblack)



केविन और जैक स्कूल ऑफ रॉक में साल 2003 में एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनय करने के बाद भी केविन ने ड्रम बजाना जारी रखा। गौरतलब है कि ब्लैक के साथ 'स्कूल ऑफ रॉक' में अभिनय करने के बाद भी क्लार्क ने ड्रम बजाना जारी रखा था। जानकारी के मुताबिक हाल ही में क्लार्क ने बैंड जेस बेस एंड द इंटेंटेंस के साथ काम किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed