फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kate Winslet Talk About Gay Actors In Hollywood Says They Fear Their Sexuality Will Be Revealed

'टाइटैनिक' फेम एक्ट्रेस केट विंसलेट ने किया खुलासा, बोलीं- हॉलीवुड में गे एक्टर्स इस वजह से सामने आने से डरते हैं

Wed, 07 Apr 2021 01:56 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Apr 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Kate Winslet Talk About Gay Actors In Hollywood Says They Fear Their Sexuality Will Be Revealed
केट विंसलेट - फोटो : Instagram

हॉलीवुड फिल्म 'टाइटैनिक' ना केवल विदेश में बल्कि भारत में भी काफी पसंद की गई थी। फिल्म की एक्ट्रेस रोज़ भी आपको खूब याद होंगी। रोज़ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री केट विंसलेट अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। अक्सर वो अपनी बात को खुलकर रखती हैं। अब केट ने खुलासा किया है कि वो हॉलीवुड में ऐसे कई समलैंगिक अभिनेताओं को जानती हैं, जो खुलकर सामने आने से डरते हैं।

विज्ञापन


केट विंसलेट ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मैं ऐसे कई एक्टर्स को जानती हूं, कुछ जाने-माने हैं तो कुछ अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। जो अपनी सेक्सुअलिटी को छिपाते हैं। उन्हें डर है कि जब ये पता चलेगा कि तो उन्हें अच्छे रोल्स मिलना बंद हो जाएंगे।'
विज्ञापन


केट ने आगे कहा कि, 'मैं कम से कम ऐसे चार अभिनेताओं के बारे में सोच सकती हूं जो अपनी सेक्सुअलिटी को छिपा रहे हैं। ये बेहद दर्दनाक है, क्योंकि उन्हें डर लगता है। वे कहते हैं कि वो नहीं चाहते हैं कि इसका कभी भी पता चले।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्ट्रेस ने बताया कि, 'पुरुषों के लिए हॉलीवुड में आना मुश्किल होता है, क्योंकि उन्हें अच्छी भूमिकाएं नहीं मिलने का डर रहता है। समलैंगिक अभिनेता को सीध और अच्छे रोल्स नहीं मिलते। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में ये अवैध होना चाहिए।' बता दें कि इन दिनों केट एचबीओ की सीरीज मेयर ऑफ ईस्ट टाउन में जासूस की भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed