फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Justin Bieber files $20 million defamation lawsuit against women who accused him of assault

यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिलाओं पर जस्टिन बीबर ने किया 2 करोड़ डॉलर का मुकदमा

Sat, 27 Jun 2020 06:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 27 Jun 2020 06:34 AM IST
विज्ञापन
Justin Bieber files $20 million defamation lawsuit against women who accused him of assault
जस्टिन बीबर

मशहूर गायक जस्टिन बीबर ने उन दोनों महिलाओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है जिन्होंने उनके ऊपर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। बीबर ने प्रत्येक से हर्जाने के तौर पर एक-एक करोड़ डॉलर मांगे हैं।

विज्ञापन


साल साल 2014 और 2015 में ट्विटर के जरिए दो महिलाओं ने जस्टिन बीबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। अब गायक ने पने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। बीबर का मानना है कि दोनों अकाउंट एक ही शख्स चलाता है।
विज्ञापन


बीबर ने एक ट्वीट कर लिखा, 'मैंने अपने करियर में कई आरोपों को झेला है, लेकिन अपनी पत्नी और टीम के साथ बात करने के बाद मैंने इस मुद्दे पर बोलने का फैसला किया है। अफवाह अलग बात है लेकिन यौन उत्पीड़न के मामले को मैं हल्के में नहीं ले सकता हूं। यह आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत हैं और मैं इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिन बीबर ने रसीदें, स्क्रीनशॉट, समाचार लेखों के लिंक और रिकॉर्ड को साझा कर यह साबित किया कि वह कथित घटना के स्थान, फोर सीजन्स में कभी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि इस कहानी में कोई सच्चाई नहीं है। वास्तव में जैसा कि मैं जल्द ही दिखाऊंगा मैं उस स्थान पर कभी मौजूद नहीं था। जैसा कि उसकी कहानी ने बताया कि मैंने ऑस्टिन में एसएक्स एसडब्ल्यू में एक भीड़ को आश्चर्यचकित किया जहां मैं अपने तत्कालीन सहायक पक्ष के साथ मंच पर दिखाई दिया और कुछ गाने गाए। इस व्यक्ति को क्या पता नहीं था कि मैं उस शो में अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड सेलेना गोमेज के साथ उपस्थित था।


उधर बीबर के वकील ने अपने बयान में कहा, आरोप लगाने वाली महिला के अनुसार 9 मार्च, 2014 को फोर सीजन्स होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। जबकि बीबर मार्च 2014 में उस होटल में नहीं थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed