फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jurassic Park 30th Anniversary steven spielberg Film will Re-Release on this date Detail Inside

Jurassic Park: जुरासिक पार्क की 30वीं वर्षगांठ पर मेकर्स ने दिया बड़ा तोहफा, रियल-डी में रिलीज होगी फिल्म

Sun, 13 Aug 2023 12:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 13 Aug 2023 12:58 AM IST
सार

जुरासिक पार्क माइकल क्रिचटन के सबसे अधिक बिकने वाले उपन्यास पर आधारित है। फिल्म की पटकथा क्रिचटन और डेविड कोएप ने लिखी है।

विज्ञापन
Jurassic Park 30th Anniversary steven spielberg Film will Re-Release on this date Detail Inside
जुरासिक पार्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म जुरासिक पार्क की 30वीं वर्षगांठ के जश्न में यह फिल्म 25 अगस्त को फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। पूरे उत्तरी अमेरिका के रियलडी 3डी-सुसज्जित थिएटरों में फिल्म को फिर से रिलीज करने की तैयारी है।

विज्ञापन

Bollywood: इन सितारों ने कभी नहीं लगाया शराब-सिगरेट को हाथ, लोगों को भी देते हैं नशे से दूर रहने की सलाह

विज्ञापन

अब तक इतनी कमाई कर चुकी है फिल्म

फिल्म की 20वीं वर्षगांठ पर 2013 में जुरासिक पार्क को 3डी में परिवर्तित किया गया था। 1993 में मूल रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। घरेलू स्तर पर इसने 357 मिलियन डॉलर और दुनियाभर में 978 मिलियन डॉलर की जबर्दस्त कमाई की थी। ताबड़तोड़ कमाई से उस समय फिल्म ने एक नया बेंचमार्क स्थापित किया था। साल 2013 में फिल्म की दोबारा रिलीज पर इसने 45 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त कमाई की थी। फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो सैम नील, लॉरा डर्न, जेफ गोल्डब्लम की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस  पर अब तक कुल 404.2 मिलियन और दुनियाभर में 1.1 बिलियन डॉलर की कमाई की है। बता दें कि 3डी-एक्सक्लूसिव प्रेजेंटेशन का प्रारंभिक प्रदर्शन गुरुवार 24 अगस्त को शाम 4 बजे शुरू होगा।

जिम ऑर ने की स्टीवन स्पीलबर्ग की तारीफ

यूनिवर्सल पिक्चर्स के डोमेस्टिक थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन के अध्यक्ष जिम ऑर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "जुरासिक पार्क को बड़े पर्दे पर देखने का वास्तव में कोई दूसरा बेहतर तरीका नहीं है। 1993 में इसका जो प्रभाव पड़ा, वह स्टीवन स्पीलबर्ग की अद्वितीय प्रतिभा का सच्चा प्रमाण है। इसने न केवल कालजयी क्लासिक के रूप में अपनी जगह मजबूती से सुरक्षित कर ली है, बल्कि इसकी ऊर्जा और उत्साह हमेशा की तरह जीवंत बने हुए हैं। अमेरिका और कनाडा के रियलडी 3डी सिनेमाघरों में इसकी रिलीज के साथ, हम फिल्म देखने वालों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने का मौका देकर रोमांचित हैं।''

विज्ञापन

तीन ऑस्कर अपने नाम कर चुकी है फिल्म

जुरासिक पार्क माइकल क्रिचटन के सबसे अधिक बिकने वाले उपन्यास पर आधारित है। फिल्म की पटकथा क्रिचटन और डेविड कोएप ने लिखी है। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ साउंड इफेक्ट, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि संपादन और सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स में कुल तीन ऑस्कर अपने नाम किए थे। 
VD 18: एटली की फिल्म 'वीडी 18' के सेट पर चोटिल हुए वरुण धवन, तस्वीर ने बढ़ाई फैंस की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed