फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Juhi Parmar accuses Barbie makers of misleading Shared Open Letter on Social Media

Juhi Parmar: 'बार्बी' के मेकर्स पर भड़कीं जूही परमार, कहा- 10 मिनट में ही थिएटर से निकल आई बाहर

Mon, 24 Jul 2023 11:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 24 Jul 2023 11:31 PM IST
सार

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “मैं आज जो कुछ भी साझा कर रही हूं उससे मेरे बहुत सारे दर्शक खुश नहीं होंगे। आप में से कुछ लोग मुझे बहुत गुस्सा हो सकते हैं, लेकिन मैं इस नोट को बार्बी के लिए एक चिंतित माता-पिता के रूप में साझा कर रही हूं।''

विज्ञापन
Juhi Parmar accuses Barbie makers of misleading Shared Open Letter on Social Media
बेटी के साथ जूही परमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

फिल्म 'बार्बी' इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस बीच टीवी अभिनेत्री जूही परमार का गुस्सा फिल्म के मेकर्स पर फूट पड़ा है। सोमवार को इंस्टाग्राम पर उन्होंने बार्बी के निर्माताओं की आलोचना की। उन्होंने मेकर्स पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्हें एक खुला पत्र लिखा। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि फिल्म देखने के 10-15 मिनट बाद वह थिएटर से बाहर निकल गई थीं।

विज्ञापन

RARKPK: बरेली का झुमका देखने चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे रणवीर सिंह, शहर में हल्ला हुआ रणबीर-आलिया आए हैं...

विज्ञापन

जूही परमार ने लिखा खुला पत्र

जूही ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मैं अपनी गलती स्वीकार करने से शुरुआत करती हूं। मैं अपनी 10 साल की बेटी समायरा को आपकी फिल्म देखने के लिए ले गई थी। मैंने तथ्य पर ध्यान नहीं दिया कि यह एक “पीजी -13” फिल्म थी। फिल्म के10 मिनट में ही मैं अनुचित भाषा, सेक्सुअल कौनोटेशन की वजह से थिएटर के बाहर निकल आई। मैं सोच रही थी कि मैंने अपनी बच्ची को क्या दिखा दिया। वह आपकी फिल्म देखने का इंतजार कर रही थी और यहां जो कुछ मैंने उसके सामने पेश किया उससे मैं हैरान, निराश और टूट गई थी।''

'10 मिनट में ही निकल आई बाहर'

उन्होंने आगे उल्लेख किया, “मैं 10/15 मिनट के भीतर बाहर निकलने वाली पहली शख्स थी और जब तक मैं बाहर पहुंची, मैंने अन्य माता-पिता को उनके छोटे बच्चों के साथ देखा, जबकि कुछ माता-पिता ने पूरी फिल्म देखने के लिए रुकने का फैसला किया। हालांकि, मुझे खुशी है कि मैंने 10-15 मिनट के भीतर बाहर निकलने का फैसला किया, क्योंकि मैं यह सोचना भी नहीं चाहती थी कि यह कितना बदतर हो सकता था। मैं कहना चाहूंगी कि पीजी-13 को छोड़िए, आपकी फिल्म बार्बी की भाषा और कंटेंट 13 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए भी अनुपयुक्त है।

विज्ञापन

गुमराह करने का लगाया आरोप

इसके बाद उन्होंने निर्माताओं पर ट्रेलर के साथ प्रशंसकों को 'गुमराह' करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मैं वापस गई और प्रोमो की जांच की और महसूस किया कि उनमें से किसी ने भी फिल्म में आने वाली अनुचित भाषा की झलक नहीं दी। तो फिर लोगों को गुमराह क्यों किया गया? लेकिन बार्बी, यह सिर्फ आपके बारे में नहीं है! हमारी आधी हिंदी फिल्मों में तो बहुत अनुचित कंटेंट होते हैं। कम से कम आपको पीजी -13 का लेबल दिया गया था। हमारी हिंदी फिल्मों में ऐसा नहीं होता है।"

दूसरे पैरेंट्स के लिए किया पोस्ट

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “मैं आज जो कुछ भी साझा कर रही हूं उससे मेरे बहुत सारे दर्शक खुश नहीं होंगे। आप में से कुछ लोग मुझे बहुत गुस्सा हो सकते हैं, लेकिन मैं इस नोट को बार्बी के लिए एक चिंतित माता-पिता के रूप में साझा कर रही हूं! ये अन्य माता-पिता के लिए है, जो गलती मैंने की वह न करें और कृपया अपने बच्चे को फिल्म के लिए ले जाने से पहले जांच लें, यह विकल्प आपका है।”
Vivek Agnihotri: 'ओपेनहाइमर' को कश्मीरियों से मिला प्यार, अब विवेक भी कश्मीर में रिलीज करेंगे 'द वैक्सीन वॉर'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed