जलवायु परिवर्तन के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए वाकिन फिनिक्स, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'जोकर' में आर्थर फ्लेक का किरदार निभाने वाले एक्टर वाकिन फिनिक्स को वाशिंटन डीसी में गिरफ्तार कर लिया गया। खबरों की मानें तो वाशिंगटन डीसी में अभिनेत्री जेन फोंडा ने द फायर ड्रिल फ्राइडे नाम से जलवायु परिवर्तन को लेकर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। इसमें शामिल होने वाकिन फिनिक्स भी पहुंचे।
इस प्रदर्शन में वाकिन ने मीट और डेरी इंडस्ट्री के जलवायु परिवर्तन पर पड़ने वाले असर के बारे में भाषण भी दिया। जिसके बाद गैरकानूनी प्रदर्शन के लिए वाकिन समेत 147 विरोधकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि फाइन लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
उन्होंने अपने भाषण में कहा- 'एक चीज जिसके बारे में हम पर्यावरण आंदोलन के दौरान ज्यादा बात नहीं करते वो है मीट और डेरी इंडस्ट्री। मीट और डेरी इंडस्ट्री क्लाइमेट चेंज का तीसरा सबसे बड़ा कारण है।'
वाकिन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें पिछले साल रिलीज हुई वाकिन की फिल्म जोकर ने बॉक्सऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। जोकर भारत में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज की गयी थी। फिल्म ने 5.75 करोड़ की ओपनिंग ली थी।
जोकर को टॉड फिलिप्स ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के लिए वाकिन को हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिला है।
A post shared by 𝐉𝐨𝐚𝐪𝐮𝐢𝐧 𝐏𝐡𝐨𝐞𝐧𝐢𝐱 | 𝐅𝐚𝐧 𝐏𝐚𝐠𝐞 (@joaquinphoenix_fanpage) on