Johnny Depp VS Amber Heard: जॉनी डेप के सपोर्ट में आए दिशा पाटनी सहित ये सितारे, कहा- मर्द भी पीड़ित हो सकते हैं
हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने मानहानि मामले में जीत हासिल कर ली है। उनकी इस जीत से उनके फैंस ही नहीं बॉलीवुड के सितारे भी काफी खुश हैं और उनके सपोर्ट में अपवनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त की हैं।
विस्तार
हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप को जश्न मनाने की वजह मिल गई है। दरअसल डेप और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में वर्जीनिया की एक अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया, जिसमें जॉनी डेप ने मुकदमा जीत लिया है। सात सदस्यीय वर्जीनिया जूरी ने अभिनेत्री एम्बर हर्ड को 15 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश भी दिया है।
कोर्ट के अंदर और बाहर
अदालत के फैसले पर अली फलज की काफी मिली-जुली प्रतिक्रिया थी। उन्होंने डेप को इस जीत पर बधाई दी है। अभिनेता कुशाल टंडन ने ट्वीट किया, 'यह फैसला एक व्यक्तिगत जीत की तरह लग रहा है। क्यों? क्योंकि यह फैसला भविष्य के लिए एक मिसाल कायम कर रहा है। बधाई हो मिस्टर डेप।' सौफी चौधरी ने भी जॉनी की फोटो शेयर कर फैसले का स्वागत किया। सौफी ने एम्बर के ही एक स्टेटमेंट को लिखकर कहा कि छह साल बाद जॉनी ने सच दुनिया को बताया और कोर्ट के बाहर और अंदर दोनों जगह जीत दर्ज की।

वहीं अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए एम्बर हर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''आज मुझे जो निराशा महसूस हो रही है, वह शब्दों से परे हैं। मैं इस बात से दुखी हूं कि इतने सारे सबूत भी मेरे पूर्व पति की असीमित ताकत, प्रभाव और बोलबाले का सामना करने के लिए काफी नहीं थे। इस फैसले से दूसरी महिलाओं को भी झटका लगेगा। इससे महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर गंभीरता कम होगी।''