फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   James Hollcroft 26 year old missing actor found dead in Mexico sister confirms Reason still mystery

James Hollcroft Dies: मैक्सिको से बरामद हुआ 26 वर्षीय लापता अभिनेता जेम्स हॉलक्रॉफ्ट का शव, बहन ने की पुष्टि

Thu, 12 Sep 2024 01:47 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 12 Sep 2024 01:47 AM IST
सार

टेलीविजन सीरीज 'कोमो डाइस एल डिचो' में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले 26 वर्षीय अभिनेता जेम्स हॉलक्रॉफ्ट 3 सितंबर, 2024 को लापता हो गए थे। अब उनका शव मैक्सिको से बरामद हुआ है।

विज्ञापन
James Hollcroft 26 year old missing actor found dead in Mexico sister confirms Reason still mystery
जेम्स हॉलक्रॉफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टेलीविजन सीरीज 'कोमो डाइस एल डिचो' में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले 26 वर्षीय अभिनेता जेम्स हॉलक्रॉफ्ट 3 सितंबर, 2024 को लापता हो गए थे। वहीं, अब उनका शव बरामद हुआ है। इस दुखद खबर की पुष्टि उनकी बहन जेन हॉलक्रॉफ्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए की है। साथ ही भावुक करने वाले नोट के साथ भाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन


Malaika Arora Father Death: क्या मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता थे अनिल मेहता? उपनाम देख लगाए जा रहे कयास

विज्ञापन

जेम्स हॉलक्रॉफ्ट को याद कर भावुक हुईं बहन

पोस्ट में जेन ने अपना दुख जाहिर करते हुए लिखा, 'मैं आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी। इतने वर्षों तक साथ रहने और मुझे सबसे शानदार पल देने के लिए धन्यवाद। छोटे भाई आप हमेशा हमारे दिलों में मौजूद रहेंगे।' जेम्स के निधन की वजह से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है, लेकिन यह पुष्टि की गई है कि वह मेक्सिको सिटी के तिजापान में घर लौटते समय गायब हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Stree 2 Day 28 Collection: 'जवान' को पछाड़ने के लिए 'स्त्री 2' का संघर्ष बाकी, 28वें दिन कलेक्शन में आई गिरावट
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by James Hollcroft (@jameshollcroft)


सबको रुलाकर चले गए जेम्स

जेन के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि होने के बाद जेम्स के प्रशंसक और मित्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। जेम्स के बहनोई ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'काश यह सब सिर्फ एक सपना होता। आप एक बेहतरीन भाई और चाचा होने के साथ-साथ एक महान पुत्र भी थे। हम आपको बहुत याद करेंगे, इससे सचमुच मेरा दिल टूट गया है।' जेम्स 'कोमो डाइस एल डिचो' में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध थे, जो वास्तविक जीवन की कहानियों पर आधारित थी। उन्होंने 'डाइम क्यू सी' (टेल मी यस) के 11वें सीजन में भी अपनी भूमिका से लोगों का दिल जीता था। 

Ranbir Kapoor: बप्पा की भक्ति में लीन दिखे रणबीर कपूर, मां नीतू के साथ इको फ्रेंडली तरीके से किया विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed