{"_id":"62407dac846a2109d34f188c","slug":"indian-origin-entrepreneur-harpreet-kaur-wins-popular-uk-tv-show-the-apprentice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"The Apprentice : भारतीय मूल की उद्यमी हरप्रीत कौर ने ब्रिटेन में जीता लोकप्रिय टेलीविजन शो, 16 प्रतिभागियों को दी मात","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
The Apprentice : भारतीय मूल की उद्यमी हरप्रीत कौर ने ब्रिटेन में जीता लोकप्रिय टेलीविजन शो, 16 प्रतिभागियों को दी मात
Sun, 27 Mar 2022 08:39 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 27 Mar 2022 08:39 PM IST
सार
उद्यमी और उत्तरी इंग्लैंड में डेजर्ट पार्लर चलाने वाली हरप्रीत कौर ने बिजनेस टाइकून लॉर्ड एलन शुगर द्वारा संचालित बीबीसी शो के 16वें संस्करण में जीत हासिल की। कौर ने भारतीय मूल के अक्षय ठकरार सहित ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों के अन्य उभरते उद्यमियों को हराया है।
विज्ञापन
द अप्रेंटिस की विजेता हरप्रीत कौर
- फोटो : Instagram @harpsi_kaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल की उद्यमी और उत्तरी इंग्लैंड में डेजर्ट पार्लर चलाने वाली 30 वर्षीय हरप्रीत कौर ने ब्रिटेन के लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘ द अप्रेंटिस’ में जीत हासिल की है। हरप्रीत कौर ने 16 प्रतिभागियों को मात देकर 2.5 लाख पाउंड का निवेश भी हासिल कर लिया है। कौर ने बिजनेस टाइकून लॉर्ड एलन शुगर द्वारा संचालित बीबीसी शो के 16वें संस्करण में भारतीय मूल के अक्षय ठकरार सहित ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों के अन्य उभरते उद्यमियों को हराया है।
विज्ञापन
दरअसल, कौर अपने 'ओह सो यम' डेजर्ट पार्लर की रेंज को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस लीडर को मनाने में सफल रही कि वह उनका समर्थन करें। अपनी जीत के बारे में बात करते हुए कौर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैंने बीबीसी 'द अप्रेंटिस' जीत लिया है। मेरे पास अपनी खुशी का इजहार करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं 'ओह सो यम' के इस नए अध्याय के लिए काफी उत्साहित हूं। जिन लोगों ने मेरा समर्थन किया, उन सभी को धन्यावाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरप्रीत कौर का वेस्ट यॉर्कशायर में पहले से ही कॉफी और केक का सफल व्यवसाय चल रहा है। उन्होंने शो में खुद को जन्म से ही लीडर, निडर और मजाकिया बताते हुए प्रवेश किया था। वह अपन इस व्यवसाय का यूके में विस्तार करना चाहती हैं। शो की शुरुआत में ही बर्मिंघम में पली हरप्रीत ने कहा था कि वह यहां दोस्त बनाने नहीं, पैसे बनाने के लिए आई हैं। हरप्रीत कौर का परिवार हडर्सफील्ड में एक स्टोर चलाता है। जहां कौर पढ़ाई करने के साथ ही परिवार का हाथ बंटाती थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन के साथ मिलकर अपना पहला डेजर्ट पार्लर खोला।
शो में हर हफ्ते प्रतिभागियों को दो टीमों में विभाजित कर टॉस्क कराए जाते थे। इसके बाद दोनों टीमें अपने अनुभवों पर चर्चा करने के लिए बोर्डरूम में लौटती हैं और पता लगाती हैं कि किस पक्ष की जीत हुई है। जीतने वाली टीम को एक लक्जरी ट्रीट से पुरस्कृत किया जाता है। साप्ताहिक प्रसारित होने वाले शो में 12 कठिन कार्यों के दौरान, 16 उम्मीदवारों में से आखिरी में चार का चयन हुआ, जिन्होंने 2.5 लाख पाउंड के लिए एक दूसरे को मात दी और इसमें हरप्रीत ने बाजी मार ली। इस साल पहली बार द अपरेंटिस के फाइनल में सभी महिलाएं मौजूद थी, जिसमें कौर ने शुगर की नई बिजनेस पार्टनर के रूप में जीत हासिल की।