फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Indian Censor Board cut Romantic scene from the Hollywood film 'Superman Faced criticism On Social Media

Censor Board: 'सुपरमैन' और 'F1' के सीन पर सेंसर बोर्ड ने लगाए कट, फैंस ने किया ट्रोल; कहा- अब ताे बड़े हो जाओ

Sat, 12 Jul 2025 06:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 12 Jul 2025 06:04 PM IST
सार

Superman and F1 CBFC cuts:हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ भारत में भी रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। मगर इस फिल्म में किसिंग सीन को हटाने जाने से कुछ फैंस नाराज हैं। साथ ही ब्रैड पिट की फिल्म ‘F1’ में जो बदल करवाए गए, उन्हें लेकर यूजर ने सेंसर बोर्ड को ट्रोल किया।

विज्ञापन
Indian Censor Board cut Romantic scene from the Hollywood film 'Superman Faced criticism On Social Media
फिल्म 'सुपरमैन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हॉलीवुड फिल्माें को भारतीय दर्शक काफी पसंद करते हैं। हालिया रिलीज फिल्म ‘सुपरमैन’ को भी दर्शकों का प्यार मिला। मगर इस फिल्म से 33 सेकंड का किसिंग सीन हटाए जाने से फैंस, सोशल मीडिया यूजर सेंसर बोर्ड पर नाराज हैं। यूजर्स ने सेंसर बोर्ड के दोहरे रवैया पर सवाल किए हैं? पिछले दिनों भी ‘F1’ फिल्म को लेकर भी सेंसर बोर्ड की ट्रोलिंग हो चुकी है। 

विज्ञापन


सेंसर ने काट दिया किसिंग सीन 
हाॅलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' को जेम्स गन ने डायरेक्ट किया है। भारत में इस फिल्म में से 33 सेकंड का किसिंग सीन हटा दिया गया। यह सीन लीड कैरेक्टर सुपरमैन (डेविड कोरेंसवेट) और लोइस लेन (रेचल ब्रोसनाहन) पर फिल्माया गया है। फिल्म में इनके बीच रोमांटिक रिलेशन दिखाया जाता है। भारतीय सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया और इसके किसिंग सीन को हटा दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सेंसर बोर्ड को ट्रोल किया जाने लगा। लोगों ने सेंसर बोर्ड के नियमों पर सवाल उठाए। जहां तक सेंसर बोर्ड का सवाल है तो उन्होंने फिल्म को यू/ए 13+ रेटिंग दी है। पैरेंट्स के गाइडेंस में इस फिल्म को 13 साल के बच्चे भी देख रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म से किसिंग सीन हटाया गया है। 
विज्ञापन


बॉलीवुड के अश्लील गानों को छूट क्यों? 
फिल्म ‘सुपरमैन’ के किसिंग पर कैंची चलाए जाने से कई यूजर्स नाराज हुए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सेंसर बोर्ड पर सवाल खड़े कर दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘भद्दे, अश्लील गाने को सेंसर छूट देता है, मगर सुपरमैन के किसिंग से दिक्कत है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड फिल्मों में खराब तरह के मजाक चल जाते हैं, मगर सुपरमैन के किसिंग सीन से समस्या है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘तो, सुपरमैन को भारत में लोइस लेन को किस करने की इजाजत नहीं है। लेकिन बॉलीवुड फिल्मों में घटिया हीरो अपनी हीरोइनों को खींचने, छूने, मारपीट करने, पीछा करने, थप्पड़ मारने और जो चाहे करने का हक रखते हैं। क्या आप सीरियस हैं, इंडियन सेंसर बोर्ड?’ कई यूजर्स ने तो सेंसर बोर्ड को बडे़ हो जाने की सलाह दी। यूजर्स का मानना है कि भारतीय दर्शक किसिंग सीन को देख सकते हैं, इसमें कोई बुराई नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Superman Collection Day 1: सुपर हीरो फिल्म 'सुपरमैन' की बंपर ओपनिंग, जानिए डेविड कोरेन्सवेट की फिल्म की कमाई 

 

 
   

F1 में हुए बदलाव से भी फैंस हुए नाराज 
बताते चलें कि पिछले दिनों भी ब्रैड पिट की हॉलीवुड फिल्म ‘F1’ पर कैंची चली थी। फिल्म में मिडिल फिंगर वाले इमोजी को फिस्टबंप वाले इमोजी में बदल दिया गया था। इस कारण उस सीन का मतलब ही बदल गया। इस बात से भी दर्शक नाराज हुए थे, उस वक्त भी सेंसर बोर्ड को ट्रोल किया गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed