Carnival Row: खत्म होने जा रहा है 'कार्निवल रो', जाने कब स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेजन प्राइम की सीरिज कार्निवल रो के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर है। यह फैंटेसी ड्रामा शो अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। ऑरलैंडो ब्लूम स्टारर, इस शो के आखिरी एपिसोड के सीजन को 2023 की शुरुआत में जारी किया जाएगा और इसके सेकंड सीजन का प्रीमियर 17 फरवरी को अमेजन पर होगा। पूरे सीजन में कुल 10 एपिसोड होंगे, जिसे एक एक करके हर हफ्ते रिलीज किया जाएगा।
बता दें कि 'कार्निवल रो' का पहला सीजन अमेजन पर अगस्त 2019 में प्रसारित किया गया था, जिसे काफी सराहना मिली थी। हालांकि पहले सीजन में अमेजन ने शो के दर्शकों की संख्या का खुलासा नहीं किया था, लेकिन शो को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। एक साइट रोटन टमाटोज ने इस सीजन को 57 फीसदी क्रिटिकल एप्रूवल रेटिंग दी थी।
यह भी पढ़ें: Vir Das: वीर दास और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई FIR, लगा कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के आखिरी एपिसोड्स की अचानक घोषणा एक लंबी यात्रा के बाद इस प्रोजेक्ट की समाप्ति का प्रतीक है। आपको बता दें कि यह सीरीज ट्रैविस बीचम की लिखी स्क्रिप्ट "ए किलिंग ऑन कार्निवल रो" पर आधारित है, जिसने पहली बार 2005 में ब्लैक लिस्ट में जगह बनाई थी। सर्वप्रथम 2015 में अमेजन के लिए इस पर आधारित एक सीरीज बनाई गई, जिसके बाद 2017 में इसका सीक्वेंल बनाने की घोषणा की गई। पहले सीजन के प्रसारण के ठीक बाद दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई थी। लेकिन इसे अचानक कोरोना महामारी के कारण रोक दिया गया था, जिसके चलते सितंबर 2021 तक भी दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई थी।
यह भी पढ़ें: Samantha: अपनी बीमारी पर गलत मीडिया रिपोर्ट्स देखकर फूटा सामंथा का गुस्सा, बोलीं- जिंदा हूं मरी नहीं हूं...
सीजन 2 के आधिकारिक विवरण के अनुसार, सीजन की शुरुआत पूर्व इंस्पेक्टर राइक्रॉफ्ट फिलोस्ट्रेट जिसका किरदार (ऑरलैंडो ब्लूम) निभा रहे हैं, द्वारा सामाजिक तनाव को भड़काने वाली भीषण हत्याओं की एक श्रृंखला की जांच करते हुए होती है। इस सीजन में विगनेट स्टोनमॉस (कारा डेलेविंगने) और ब्लैक रेवेन द बर्ग के द्वारा किए गए अन्यायपूर्ण उत्पीड़न का बदला लेते हुए दिखाई देंगे। आपको बता दें कि कार्निवल रो सीरीज में बीचम, ब्लूम, डेलेविग्ने, शोरुनर एरिक ओल्सन, ब्रैड वैन एरागॉन, सारा बर्ड, जिम डन, सैम अर्न्स्ट और वेस्ले स्ट्रिक सभी कार्यकारी निर्माता हैं। वहीं इस सीजन का निर्माण अमेजन स्टूडियो और लेजेंडरी टेलीविजन मिलकर कर रहे हैं।