{"_id":"61d665811a361152df6706da","slug":"grammy-awards-postponed-amidst-rising-omicron-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"Grammy Awards Postponed: ओमिकॉन के चलते ग्रैमी अवॉर्ड्स स्थगित, 31 जनवरी को होने वाला था इवेंट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Grammy Awards Postponed: ओमिकॉन के चलते ग्रैमी अवॉर्ड्स स्थगित, 31 जनवरी को होने वाला था इवेंट
Thu, 06 Jan 2022 09:14 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:14 AM IST
सार
64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के देखकर ऐसा कदम उठाया गया है। पिछले साल भी कोरोना की वजह से ये समारोह 14 मार्च को आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
Grammy Awards
- फोटो : Grammy.Com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 31 जनवरी को आयोजित होने वाले 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के देखकर ऐसा कदम उठाया गया है। स्थिति को देखते हुए जल्द इस इवेंट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द होगी नई तारीख की घोषणा
द रिकॉर्डिंग अकादमी ने इस मामले को लेकर अपना संयुक्त बयान जारी किया है। इसके अनुसार, ओमिकॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 जनवरी को शो आयोजित करने में बहुत अधिक जोखिम है। शहर और राज्य के अधिकारियों, स्वास्थ्य और सुरक्षा विशेषज्ञों, कलाकार समुदाय और हमारे कई सहयोगियों से विचार-विमर्श के बाद, रिकॉर्डिंग अकादमी और सीबीएस ने 64वें ग्रैमी अवॉर्ड शो को स्थगित करने का फैसला लिया है। हम संगीत की सबसे बड़ी रात का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं. इस जश्न की नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
पिछले साल मार्च में हुआ था आयोजन
पिछले साल भी कोरोना की वजह से ये समारोह 14 मार्च को आयोजित किया गया था। ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। इस पुरस्कार को प्रदान करने का आयोजन हर साल किया जाता है, जिसमें प्रमुख कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Recording Academy / GRAMMYs (@recordingacademy)