{"_id":"619dd24af648910bba415c0c","slug":"grammy-awards-2022-nominations-disclosed-lady-gaga-john-batiste-justin-bieber-taylor-swift-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"Grammy Awards Nominations 2022: जस्टिन बीबर, आरूज आफताब और लेडी गागा समेत इन कलाकारों को मिला ग्रैमी में नामांकन, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Grammy Awards Nominations 2022: जस्टिन बीबर, आरूज आफताब और लेडी गागा समेत इन कलाकारों को मिला ग्रैमी में नामांकन, यहां देखें पूरी लिस्ट
Wed, 24 Nov 2021 11:23 AM IST
प्राची प्रियम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
Justin Bieber, Lady Gaga, John Batiste
साल 2022 में होने वाले 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशंस की घोषणा कर दी गई है। म्यूजिक इंडस्ट्री का सर्वोच्च सम्मान माने जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए चुनी गई हस्तियों को अगले साल 31 जनवरी को लॉस एंजेलिस में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रैमी अवॉर्ड्स की शीर्ष तीन श्रेणियों (एल्बम, सांग और रिकॉर्ड ऑफ द ईयर) में इस साल पहली बार प्रत्याशियों की संख्या को आठ से बढ़ाकर 10 कर दिया गया है। इस साल ग्रैमी में कुल 26 श्रेणियों में अवॉर्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
2022 के ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए 11 नोड्स के साथ जॉन बैटिस्ट, जस्टिन बीबर, डोजा कैट सबसे आगे हैं। वहीं इनके बाद एच.ई.आर. आठ नोड्स के साथ खड़े हैं। सात नोड्स के साथ बिली इलिश और ओलिविया रोड्रिगो हैं।
विज्ञापन
आर्टिस्ट टेलर स्विफ्ट, कान्ये वेस्ट, टोनी बेनेट और लेडी गागा, और लिल नास एक्स ग्रैमी के टॉप अवार्ड- एल्बम ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। हालांकि टेलर स्विफ्ट, जिन्हें एवरमोर के लिए बेस्ट एल्बम नॉड मिला था, उन्हें इस बार बेस्ट रिकॉर्ड और बेस्ट सांग की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। वहीं, जय-जेड ने तीन नए नॉमिनेशंस के साथ इतिहास रच दिया है।
यहां पढ़ें कुछ टॉप श्रेणियों में किन कलाकारों को किया गया नॉमिनेट:
रिकॉर्ड ऑफ द ईयर
अब्बा – ‘आई हैव फेथ इन यू’
जॉन बैटिस्ट – ‘फ्रीडम’
टोनी बेनेट और लेडी गागा – ‘आई गेट ए किक आउट ऑफ यू’
जस्टिन बीबर – ‘पीचिस’
ब्रांडी कार्लाइल – ‘राइट ऑन टाइम’
दोजा कैट – ‘किस मी मोर’
बिली इलिश – ‘हैप्पियर देन एवर’
लिल नास एक्स – ‘मोंटेरो (कॉल मी बाय योर नेम)’
ओलिविया रोड्रिगो – ‘ड्राइविंग लाइसेंस’
सिल्क सोनिक – ‘लीव द डोर ओपन’
एल्बम ऑफ द ईयर
जॉन बैटिस्ट – ‘वी आर’
जस्टिन बीबर – ‘जस्टिस: ट्रिपल चक डीलक्स’
दोजा कैट – ‘प्लैनेट हर डीलक्स’
बिली इलिश – ‘हैप्पियर देन एवर’
लेडी गागा और टोनी बेनेट – ‘लव फॉर सेल’
एच.ई.आर. – ‘बैक ऑफ माई माइंड’
लिल नास एक्स – ‘मोंटेरो’
ओलिविया रोड्रिगो – ‘सॉर’
टेलर स्विफ्ट – ‘एवरमोर’
कान्ये वेस्ट – ‘डोंडा’
सॉन्ग ऑफ द ईयर एड शीरन – ‘बैड हैबिट्स’
एलिसिया कीज़ – ‘ए ब्यूटीफुल नॉइज़’
ओलिविया रोड्रिगो – ‘ड्राइविंग लाइसेंस’
एच.ई.आर. – ‘फाइट फोर यू’
दोजा कैट – ‘किस मी मोर’
सिल्क सोनिक – ‘लीव द डूर ओपन’
लिल नास एक्स – ‘मोंटेरो (कॉल मी बाय योर नेम)’
जस्टिन बीबर – ‘पीचिस’
ब्रांडी कार्लाइल – ‘राइट ऑन टाइम’