फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Gal Gadot announces third pregnancy with adorable family picture

Gal Gadot: तीसरी बार मां बनने जा रहीं गैल गैडोट, तस्वीर साझा कर दी जानकारी

Tue, 02 Mar 2021 12:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 02 Mar 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
Gal Gadot announces third pregnancy with adorable family picture
Gal Gadot - फोटो : Twitter

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री गैल गैडोट तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। 35 वर्षीय अभिनेत्री ने एक बेहद खास इंस्टाग्राम फोटो के जरिए इस खबर की घोषणा की। इस तस्वीर में उनके पति और उनकी दो बेटियां गैडोट का बेबी बंप पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर खूब पसंद की जा रही है।

विज्ञापन


वंडर वुमन ने इंस्टा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हम फिर से…। गैल के इस पोस्ट के बाद सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं।

गैल के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह जल्द ही मिस्त्र के टॉलेमी राज्य की अंतिम शासक क्लियोपैट्रा की बायोपिक में दिखाई देंगी। इसमें क्लियोपैट्रा का किरदार गैल गैडोट निभाएंगी। इस फिल्म के बारे में गैल गैडोट का कहना है कि वह क्लियोपैट्रा की कहानी काफी लंबे समय से लोगों को बताना चाहती थीं। क्लियोपैट्रा का किरदार निभाने के बारे में गैल गैडोट ने कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं कि मैंने इजिप्ट की रानी क्लियोपैट्रा की कहानी बताने के लिए पैटी जेनकिंस और लाएता कलोग्रिदिस (Laeta Kalogridis) से हाथ मिलाया है। इस कहानी को हम ऐसे दर्शाएंगे जिस तरह यह कभी नहीं दिखाई गई होगी।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gal Gadot (@gal_gadot)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed