{"_id":"6893326e7a2cc9f0e90ab7ba","slug":"famous-the-howard-stern-show-likely-to-end-its-iconic-decades-long-run-as-contract-nears-expiry-2025-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"The Howard Stern Show: 39 साल पुराने 'द हॉवर्ड स्टर्न शो' के बंद होने की संभावना, 71 साल के होस्ट ने बताई वजह","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
The Howard Stern Show: 39 साल पुराने 'द हॉवर्ड स्टर्न शो' के बंद होने की संभावना, 71 साल के होस्ट ने बताई वजह
Wed, 06 Aug 2025 04:28 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 06 Aug 2025 04:28 PM IST
सार
Howard Stern: अमेरिकी रेडियो और टेलीविजन के प्रसिद्ध कार्यक्रम 'द हॉवर्ड स्टर्न शो' को 71 साल के हॉवर्ड स्टर्न होस्ट करते आ रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, यह शो अब बंद हो सकता है। जानिए वजह....
विज्ञापन
हॉवर्ड स्टर्न
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड एंकर हॉवर्ड स्टर्न का मशहूर 'द हॉवर्ड स्टर्न शो' 1986 से 2005 तक पूरे अमेरिका में स्थानीय रेडियो पर प्रसारित किया गया था। 2006 से यह शो SiriusXM रेडियो पर प्रसारित हो रहा है। अब ताजा जानकारी के अनुसार, यह शो अनुबंध समाप्त होने की वजह से बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन
क्यों बंद हो सकता है मशहूर 'द हॉवर्ड स्टर्न शो'
मशहूर रेडियो शो 'द हॉवर्ड स्टर्न शो' जल्द खत्म हो सकता है क्योंकि प्रसिद्ध हॉवर्ड स्टर्न का SiriusXM के साथ 5 साल का 500 मिलियन डॉलर का अनुबंध खत्म होने वाला है। एएनआई की एक खबर के अनुसार, स्टर्न 1-2 साल का नया अनुबंध कर सकते हैं, अगर कंपनी उनकी आर्थिक मांगें पूरी करे तो। वह अपने कर्मचारियों को अचानक बेरोजगार नहीं करना चाहते।
हालांकि, स्टर्न इस साल रिटायरमेंट के बारे में ज्यादा गंभीरता से सोच रहे हैं। वहीं यह जानकारी भी सामने आई है कि स्टर्न को SiriusXM में अपने साथी रेडियो होस्ट एंडी कोहेन से बढ़ती प्रतिस्पर्धा से भी नाराजगी है, जिसके चलते उन्होंने कंपनी छोड़ने का विचार किया है।

हॉवर्ड स्टर्न ने बताई वजह
हॉवर्ड स्टर्न 1980 में अपने शो के साथ मशहूर हुए और 2006 में SiriusXM से जुड़े। 2020 में उन्होंने कंपनी के साथ 5 साल का अनुबंध बढ़ाया था, जिसमें उनके इस शो के ऑडियो और वीडियो के अधिकार भी शामिल थे।
स्टर्न ने कहा था कि वह पहले पारंपरिक रेडियो के साथ बुरे अनुभवों से गुजरे हैं, जहां उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ। उनके शो पर मनोरंजन, खेल, संगीत और कॉमेडी जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है। इसके साथ ही उन्होंने इस शो के जरिए अमेरिकी रेडियो के इतिहास में एक ऐतिहासिक स्थान बनाया है।
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: ब्राइडल लुक में नजर आईं जान्हवी कपूर, वीडियो हुआ वायरल