फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Famous Hollywood actress Roseanna Christiansen passed away at the age of 71

Roseanna Christiansen: मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री रोसेना क्रिस्टियनसेन का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 07 Aug 2022 11:10 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 07 Aug 2022 11:10 AM IST
सार

 विदेशी मीडिया के मुताबिक एक्ट्रेस का निधन पिछले महीने 14 जुलाई को लैंकेस्टर, कैलिफ़ोर्निया में हुआ था। अभिनेत्री ने 71 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Famous Hollywood actress Roseanna Christiansen passed away at the age of 71
रोसेना क्रिस्टियनसेन का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार की सुबह मनोरंजन जगत के लिए एक दुखद खबर लेकर आई। हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने अपना एक मशहूर सितारा खो दिया। हाल ही में सामने आई खबर के मुताबिक मशहूर हॉलीवुड स्टार रोसेना क्रिस्टियनसेन का निधन हो गया है। विदेशी मीडिया के मुताबिक एक्ट्रेस का निधन पिछले महीने 14 जुलाई को लैंकेस्टर, कैलिफ़ोर्निया में हुआ था। अभिनेत्री ने 71 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

रोसेना के निधन के बारे में उनके पति स्टीवन रिजो ने मीडिया को जानकारी दी। हालांकि, उनके पति उनके निधन का कोई कारण नहीं बताया है।  रोसेना साल 1982 से लेकर 1991 तक डलाल्स सीरीज में अपने टेरेसा के किरदार के लिए जाना जाता है। रोसेना इस शो में साल 1982 में छठे सीजन से शामिल हुई थीं, जिसके उन्होंने 1991 में इसके 14वें और अंतिम सीजन तक दर्शकों का मनोरंजन किया। वह इस शो के नौ सीजन में कुल 112 एपिसोड्स में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके करियर की बात करें तो उन्होंने सीबीएस के मशहूर प्राइमटाइम शो डलास में अपने किरदार से पहले, 1981 में द जेफरसन के तीन एपिसोड में एक नौकरानी की भूमिका निभाई थी। वह इस शो में फ्लोरेंस (मार्ला गिब्स) के शो छोड़ने के बाद शामिल हुई थीं। बाद में गिब्स ने शो में वापसी कर ली, जिसके बाद यह सिर्फ चार एपिसोड तक चला थी। इसके अलावा क्रिस्टियनसेन ने टीवी में भी काम किया था। उन्होंने मैटलॉक, सीबीएस समर प्लेहाउस और ए ईयर इन द लाइफ जैसे शोज में काम किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed