{"_id":"64c8896ff90b6347c50f7345","slug":"euphoria-actor-angus-cloud-dies-at-age-25-suffering-with-mental-issue-after-father-death-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुःखद: 'यूफोरिया' एक्टर एंगस क्लाउड का 25 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, परिवार ने जारी किया बयान","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
दुःखद: 'यूफोरिया' एक्टर एंगस क्लाउड का 25 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, परिवार ने जारी किया बयान
Tue, 01 Aug 2023 10:05 AM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:05 AM IST
सार
'यूफोरिया' स्टार एंगस क्लाउड का 25 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। क्लाउड को एचबीओ सीरीज ‘यूफोरिया’ में उनकी अदाकारी के लिए जाना जाता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सोमवार, 31 जुलाई को कैलिफोर्निया में उनके घर पर निधन हुआ।
विज्ञापन
एंगस क्लाउड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद घटना सामने आई है 'यूफोरिया' स्टार एंगस क्लाउड का 25 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। क्लाउड को एचबीओ सीरीज ‘यूफोरिया’ में उनकी अदाकारी के लिए जाने जाते है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सोमवार, 31 जुलाई को कैलिफोर्निया में उनके घर पर निधन हुआ। कई एमी पुरस्कार विजेता इस सीरीज में लेकोनिक ड्रग डीलर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता की मृत्यु का कोई कारण नहीं बताया गया है। लेकिन वो पिता की मौत के बाद मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
परिवार ने जारी किया बयान
एंगस क्लाउड की मौत से उनका परिवार सदमे में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टर की मौत की जानकारी देते हुए लिखा- 'एंगस अब अपने पिता से फिर से मिल गया है, जो उसके सबसे अच्छे दोस्त थे। एंगस मानसिक स्वास्थ्य के साथ अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात करते थे और हमें उम्मीद है कि उनका निधन दूसरों के लिए एक रिमाइंडर की तरह हो सकता है कि वे अकेले नहीं हैं और उन्हें चुपचाप इस लड़ाई से नहीं लड़ना चाहिए'।
विज्ञापन
ऐसे मिला पहला ब्रेक
'यूरोफिया' एंगस क्लाउड की बतौर एक्टर पहला प्रोजेक्ट था। खबरों की मानें तो जब एंगस अपने दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क के स्ट्रीट पर अपने दोस्तों के साथ घूम रहे थे तभी कास्टिंग डायरेक्टर की नजर उन पर पड़ी और उन्हें 'यूरोफिया' के लिए कास्ट कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'इस सीन के लिए दोनों को मनाना...', RARKPK में धर्मेंद्र-शबाना के लिपलॉक पर बोले करण जौहर