फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Eternals: Marvel Studios film to be released on January 12 next year will be available on Disney Plus Hotstar in 6 languages including Hindi

Eternals: अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी मार्वल स्टूडियोज की फिल्म, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी समेत 6 भाषाओं में होगी उपलब्ध

Sat, 11 Dec 2021 06:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 11 Dec 2021 06:59 PM IST
सार

यह फिल्म अगले साल 12 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। मार्वल स्टूडियोज ने इस बारे में शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी।

विज्ञापन
Eternals: Marvel Studios film to be released on January 12 next year will be available on Disney Plus Hotstar in 6 languages including Hindi
इटरनल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्वल स्टूडियोज ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म इटरनल्स की रिलीज डेट जारी कर दिया है। यह फिल्म अगले साल 12 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। मार्वल स्टूडियोज ने इस बारे में शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। इस बारे में जानकारी देते हुए इटरनल्स नामक टि्वटर अकाउंट ने पोस्ट शेयर कर बताया गया कि मार्वल स्टूडियोज की इटरनल्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 12 जनवरी को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

ऑस्कर विजेता च्लोए झाओ (Chloé Zhao) इस फिल्म की को- राइटर और डायरेक्टर हैं। इटरनल्स की कहानी उन अमर प्राणियों पर आधारित है, जो 7000 से ज्यादा साल से पृथ्वी पर गुप्त रूप से अपना जीवन बिता रहे हैं। लेकिन दुश्मनों के फिर से आने के बाद इटरनल्स अपने ग्रह को बचाने के लिए एकजुट होते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में जेमा चान (Gemma Chan) सरसी (Sersi) की भूमिका में नजर आएंगी। तो वहीं, रिचर्ड मैडेन (Richard Madden) इक्कारिस (Ikaris) की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में कुमैल ननजियानी ( Kumail Nanjiani) ने किंगो ( Kingo) की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में बुद्धिमान आविष्कारक और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के पहले समलैंगिक सुपर हीरो फास्टोस (Phastos) की भूमिका में ब्रायन टाइरी हेनरी (Brian Tyree Henry) नजर आएंगे।

Eternals: Marvel Studios film to be released on January 12 next year will be available on Disney Plus Hotstar in 6 languages including Hindi
इटरनल्स - फोटो : सोशल मीडिया

मार्वल स्टूडियोज की फिल्म इटरनल्स 12 जनवरी को डिज्नी प्लस और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। वहीं, भारत में यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed