फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Dwayne johnson announces shoot wrap up for black adam share post on social media

नई फिल्म: ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'ब्लैक एडम' की शूटिंग हुई पूरी, जानें कब होगी थिएटर में रिलीज

Sat, 17 Jul 2021 01:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 17 Jul 2021 01:55 PM IST
सार

  • ड्वेन जॉनसन ने दी फिल्म ब्लैक एडम की शूटिंग पूरी होने की जानकारी
  • ड्वेन द रॉक जॉनसन ने सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
  • अगले साल इस महीने रिलीज होने वाली है ये फिल्म

विज्ञापन
Dwayne johnson announces shoot wrap up for black adam share post on social media
ड्वेन जॉनसन - फोटो : Instagram

विस्तार

हॉलीवुड के मशहूर सितारे ड्वेन जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर फिल्म 'ब्लैक एडम' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। ड्वेन लंबे समय से पर्दे पर ब्लैक एडम का किरदार निभाने के लिए उत्साहित थे। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया कि डीसी फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। 'द रॉक' नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन ने एक पोस्ट साझा कर लिखा, 'ये कहते हुए बहुत ही गर्व और सम्मानित महसूस हो रहा कि ब्लैक एडम की शूटिंग पूरी हो गई। मै बहुत सालों पहले से जानता था कि मेरे लिए ब्लैक एडम बनाने का अवसर एक करियर इवेंट में एक बार होगा'।

विज्ञापन


ब्लैक एडम की शूटिंग पूरी

आगे उन्होंने लिखा, 'मेरे लिए बहुत गर्व की बात रही है कि ब्लैक एडम जो कि एक एंटी हीरो है उसे पर्दे पर जीवंत करने के लिए फिल्म निर्माताओं और कहानीकारों के हजार से अधिक शानदार और भूखे क्रू मेंबर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का मौका मिला। ये मेरे करियर का सबसे संघर्ष भरा काम रहा है जिसमें मानसिक और शारीरिक दोनों तौर पर मैंने मेहनत की है, लेकिन हर एक सेकेंड बहुत ही खास रहा। आप सभी को प्यार और धन्यवाद। डीसी यूनिवर्स में सत्ता की ताकत बदल रही है'।

विज्ञापन

Dwayne johnson announces shoot wrap up for black adam share post on social media
ब्लैक एडम की शूटिंग पूरी - फोटो : Instagram

कोरोना के चलते जहां बहुत सी फिल्मों और सीरीज की शूटिंग पर असर पड़ा था वैसे ही 'ब्लैक एडम' के प्रोडक्शन का काम भी महामारी के चलते देरी से हुआ। डेडलाइन के अनुसार फिल्म की कहानी बताती है कि बिली बैटसन के कैप्टन मार्वल बनने के हजारों साल पहले जादूगर शाजाम ने किसी दूसरे व्यक्ति को इस किरदार के लिए चुना था। टैथ एडम उर्फ माइटी एडम पहले एक हीरो था, लेकिन उसे मिली ताकत उसे पूरी तरह भ्रष्ट बना देती है। बाद में वो ब्लैक एडम बन जाता है और शाजम द्वारा उसे निर्वासित कर दिया जाता है। अब वर्तमान में ब्लैक एडम को अपनी गलतियों का एहसास होता है और वो अपना नाम सही करन की कोशिश करता है।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by therock (@therock)

Dwayne johnson announces shoot wrap up for black adam share post on social media
ड्वेन जॉनसन - फोटो : Instagram/therock

इस फिल्म में जॉनसन के अलावा एल्डिस हॉज हॉकमैन के किरदार में नजर आएंगे। नोहा सेंटीनो एटम स्मैशर, क्विटेसा स्विंडेल साइक्लोन और पियर्स ब्रॉसनैन डॉ फेट के किरदार में होंगे। फिल्म 'ब्लैक एडम' 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'जंगल क्रूज' के 'निर्माता ब्लैक' एडम का निर्देशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed