फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Director Kate Herron says she is not returning for Loki Season 2

Loki: सीजन दो तो लौटेगा लेकिन उसके साथ नहीं लौटेंगी डायरेक्टर केट हैरेन

Sat, 17 Jul 2021 11:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 17 Jul 2021 11:56 PM IST
सार

मार्वल स्टूडियोज सीरीज Loki के सीजन एक के निर्देशक केट हैरेन का कहना है कि वह इसके दूसरे सीजन का हिस्सा नहीं होंगी।

विज्ञापन
Director Kate Herron says she is not returning for Loki Season 2
लोकी - फोटो : Instagram

विस्तार

मार्वल स्टूडियोज सीरीज Loki के सीजन एक के निर्देशक केट हैरेन का कहना है कि वह इसके दूसरे सीजन का हिस्सा नहीं होंगी। एक इंटरव्यू के दौरान केट हैरेन ने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि दर्शकों ने दूसरे सीजन पर उनके काम को पसंद किया लेकिन अब वह अन्य काम पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, 'मैं नहीं लौट रही हूं।' यह पूछे जाने पर कि क्या वह किसी मार्वल फिल्म प्रोजेक्ट पर काम करेंगी तो इसपर फिल्म निर्माता ने कहा कि वह स्टूडियो के साथ फिर से काम करना पसंद करेंगी। वहीं बातचीत के दौरान केट आगे कहती हैं कि 'मैं इस समय सिर्फ अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। मार्वल स्टूडियोज के साथ मुझे काम करना अच्छा लगता है और मैं उनके साथ फिर से काम करना पसंद करूंगी, लेकिन लोकी के साथ मैं नहीं लौट रही हूं।'

विज्ञापन


फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' से आगे की कहानी कहती सीरीज ‘लोकी’ में गुस्ताखियों का यह देवता अपने भाई 'थॉर' से कहीं आगे निकलकर आया है। टॉम हिडलस्टन फिर एक बार लोकी का ये चिर परिचित किरदार निभाते परदे पर दिखाई दिए। उनके साथ इस कहानी का हिस्सा ओवन विल्सन, गुगु बाथा रॉ, सोफिया डि मार्टिनो,वूनमी मोसाकू और रिचर्ड ई ग्रांट बने। इस सीरीज के लेखकों की टीम की अगुआई की है माइकल वाल्ड्रॉन ने और इसकी निर्देशक हैं केट हेरॉन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed