फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   difficult to hold the Cannes film festival in original form in 2020 due to the coronavirus outbreak

आयोजकों का बयान, कहा- मुश्किल है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल का असली रूप में आयोजन हो सके

Wed, 15 Apr 2020 09:44 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 15 Apr 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
difficult to hold the Cannes film festival in original form in 2020 due to the coronavirus outbreak
कान्स फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस (Corona Virus) का असर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। कोविड 19 (Covid 19) के प्रकोप का बड़ा असर सिनेमा पर भी पड़ा है। बात चाहें बॉलीवुड की हो या फिर हॉलीवुड की, सब ठप पड़ा  है। एक तरफ जहां बड़ी बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट बदल दी गई है तो वहीं दूसरी ओर बड़े बड़े कार्यक्रम भी स्थिगित कर दिए गए हैं। ऐसे में अब कॉन्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन


याद दिला दें कि 20 मार्च को कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया था कि प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल को टाल दिया गया है। फ्रांस में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन का फैसला लिया गया था, ऐसे में कान्स फिल्म फेस्टिवल को भी पोस्टपोन कर दिया गया है। बता दें कि 12 मई से कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाना था, लेकिन अब इस जून- जुलाई तक टाल दिया गया है। हालांकि अब ये आयोजन कब होगा इसकी कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अब नए बयान में आयोजकों का कहना है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के यह कहने के बाद उनके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा कि सांस्कृतिक समारोह मध्य जुलाई के पहले आयोजित नहीं किए जा सकते। एक बयान में आयोजकों ने कहा "यह अनुमान लगाना ही मुश्किल है कि इस साल 'फेस्तीवल द कान्स' का उसके असली रूप में आयोजन हो पाएगा।" उन्होंने कहा कि वे कान्स 2020 को आयोजित करने के लिए सभी आपात उपायों पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed