फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Breaking Bad Actor Mike Batayeh Passed away at the age of 52 Due to Heart Attack

Mike Batayeh: नहीं रहे 'ब्रेकिंग बैड' अभिनेता माइक बटायेह, 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

Sat, 10 Jun 2023 10:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 10 Jun 2023 10:22 AM IST
सार

माइक 2011 से 2012 तक 'ब्रेकिंग बैड' के तीन एपिसोड में दिखाई दिए थे। उन्होंने लैवेन्डेरा ब्रिलेंटे इंडस्ट्रीयल लॉन्ड्रोमैट के मैनेजर डेनिस मार्कोव्स्की की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Breaking Bad Actor Mike Batayeh Passed away at the age of 52 Due to Heart Attack
माइक बटायेह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माइक बटायेह का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 'ब्रेकिंग बैड' में लॉन्ड्रोमैट मैनेजर डेनिस मार्कोव्स्की की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। अभिनेता को उनके मिशिगन वाले घर में सोने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनका निधन हो गया।  उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि की है। अभिनेता की अंत्येष्टि  16 जून को मिशिगन के प्लायमाउथ में राइजेन क्राइस्ट लूथरन चर्च में आयोजित की जाएगी। कई रिपोर्ट्स में उनके रिश्तेदारों के हवाले से बताया गया है कि उनकी मौत अचानक हुई, उन्हें पूर्व में दिल की कोई समस्या नहीं थी।

विज्ञापन

Jeevan: सिर्फ 26 रूपये जेब में लेकर मायानगरी आए थे जीवन, खलनायक के किरदार से कमाया नाम

विज्ञापन

परिवार ने कही यह बात

उनके परिवार ने टीएमजेड को दिए एक बयान में कहा, "उन्हें उन लोगों द्वारा बहुत याद किया जाएगा जो उनसे प्यार करते थे। उनके पास लोगों को हंसाने और खुश करने की गजब की क्षमता थी।" माइक बटायेह के एजेंट अर्लीन थॉर्नटन ने यूएसए टुडे को दिए एक बयान में कहा, "वह हमारे पसंदीदा क्लाइंट्स में से एक थे, क्योंकि वह एक महान अभिनेता और बहुत ही मजाकिया व्यक्ति थे, जिनके दुनियाभर में प्रशंसक थे।"
Vicky Kaushal: कटरीना की इस बात से विक्की कौशल को लगता है डर, अभिनेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इन फिल्मों में किया था काम

बता दें कि माइक 2011 से 2012 तक 'ब्रेकिंग बैड' के तीन एपिसोड में दिखाई दिए थे। उन्होंने लैवेन्डेरा ब्रिलेंटे इंडस्ट्रीयल लॉन्ड्रोमैट के मैनेजर डेनिस मार्कोव्स्की की भूमिका निभाई थी। वह अमेरिकन ड्रीम्ज (2006), दिस नैरो प्लेस (2011) और डेट्रायट अनलिडेड (2012) जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए। माइक बटायेह ने आखिरी बार 2018 की टेलीविजन फिल्म 'प्रैंक ऑफ अमेरिका' में काम किया था।
Adipurush Advance Booking: 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने किया बड़ा एलान, इस दिन से भारत में शुरू होगी एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed