फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Brad Pitt on rumours after separation from actress Angelina Jolie

एंजेलिना से तलाक के बाद अफेयर्स के सवाल पर ब्रैड पिट का बयान, कहा- 'दो-तीन सालों में मेरा नाम...'

Thu, 12 Dec 2019 01:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 12 Dec 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Brad Pitt on rumours after separation from actress Angelina Jolie
brad pitt

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली से तलाक के बाद ब्रैड पिट का नाम लगातार किसी न किसी अभिनेत्री से जोड़ा जा रहा है। कभी खबरें आती हैं कि पिट अपनी पूर्व पत्नी जेनिफर एनिस्टन को डेट कर रहे हैं। तो कभी कहा जाता है कि किसी ज्वैलरी डिजाइनर के साथ उनका अफेयर है। लगातार अफेयर की खबरों से तंग आकर पिट ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन


पिट ने कहा है कि मुझे नहीं पता पिछले दो-तीन सालों में मेरा नाम किस-किसके साथ जोड़ा गया। हालांकि मैं ऐसी खबरें पढ़ना पसंद नहीं करता। 
 

ब्रैड पिट को Once Upon a Time in Hollywood के लिए गोल्डन ग्लोब में नामांकन मिला है। पिट ने दो शादियां की हैं। पिट ने साल 2000 में एनिस्टन से शादी की थी और 2005 में दोनों अलग हो गए। एनिस्टन के बाद पिट ने एंजेलीना जोली से 2014 में शादी की। एंजेलिना जोली ने सितंबर 2016 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दोनों छह बच्चों के माता-पिता हैं।

विज्ञापन

Brad Pitt on rumours after separation from actress Angelina Jolie
Angelina Jolie

बैड पिट की तलाक पर बात करते हुए एंजेलिना ने कहा था- उन्होंने शराब की लत की वजह से हॉलीवुड में कई मौके खो दिए। उसे जलन होती थी क्योंकि मैं अपने काम को उसे प्रमोट नहीं करने देती। इसके अलावा एंजेलीना ने पिट पर यह आरोप भी लगाया था कि ब्रैड ने उनके बेटे मैडॉक्स के साथ दुर्व्यवहार किया था।

तलाक के बाद एंजेलिना जोली ने आरोप लगाया था कि अलग होने के बाद से पिट बच्चों के खर्च के लिए उचित धनराशि नहीं दे रहे हैं। बैड पिट पर अन्य महिलाओं को कथित तौर पर डेट करने की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं। बताया जाता है कि ब्रैड पिट एमआईटी की एक प्रोफेसर नेरी ऑक्समन को डेट कर रहे हैं, हालांकि यह कभी कन्फर्म नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed