{"_id":"6953f839ab66ee2eb000b664","slug":"box-office-collection-report-avatar-fire-and-ash-vs-anaconda-clash-hollywood-2025-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: हॉलीवुड की टक्कर में कौन-सी फिल्म आगे? जानें अवतार फायर एंड ऐश और एनाकोंडा का कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Box Office Collection: हॉलीवुड की टक्कर में कौन-सी फिल्म आगे? जानें अवतार फायर एंड ऐश और एनाकोंडा का कलेक्शन
Tue, 30 Dec 2025 09:36 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Tue, 30 Dec 2025 09:36 PM IST
सार
Avatar-Anaconda Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जहां बॉलीवुड की धुरंधर दूसरी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है, वहीं हॉलीवुड की दो फिल्में भी एक दूसरे के आमने-सामने हैं। चलिए जानते हैं 'अवतार फायर एंड ऐश' और 'एनाकोंडा' ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
अवतार और एनाकोंडा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय सिनेमाघरों में इन दिनों हॉलीवुड फिल्मों की जबरदस्त मौजूदगी देखने को मिल रही है। जहां एक ओर दर्शक बॉलीवुड रिलीज का आनंद ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दो बड़ी हॉलीवुड फिल्में- 'अवतार: फायर एंड ऐश' और 'एनाकोंडा'- बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने खड़ी नजर आ रही हैं। हालांकि दोनों फिल्मों का जॉनर और टारगेट ऑडियंस अलग है, लेकिन कमाई के मामले में तस्वीर बिल्कुल साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
अवतार 3
- फोटो : X
100 करोड़ के पार हुई फिल्म 'अवतार'
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी 'अवतार: फायर एंड ऐश’ ने रिलीज के पहले दिन से ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी। 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरी इस मेगा विज़ुअल फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करते हुए यह संकेत दे दिया था कि यह फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित होने वाली है। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये के पार का आंकड़ा छू लिया, जिसने इसके ब्लॉकबस्टर बनने की राह आसान कर दी।

फिल्म के 12वें दिन का कलेक्शन
दूसरे हफ्ते में वीकडे के दौरान कमाई में हल्की गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आई। 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म ने करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने अपने 12वें दिन करीब 4.31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन 147.21 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है। पंडोरा की दुनिया, भव्य विज़ुअल इफेक्ट्स और इमोशनल कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में अहम भूमिका निभाई है। सैम वर्थिंगटन और जोई सलडाना की जोड़ी को एक बार फिर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

एनाकोंडा
- फोटो : एक्स
'एनाकोंडा' ने किया निराश
वहीं दूसरी ओर, ‘एनाकोंडा’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर उस तरह का कमाल नहीं दिखा पाई, जैसी उम्मीद की जा रही थी। 25 दिसंबर को रिलीज हुई यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म शुरुआत से ही सीमित दर्शकों तक सिमटी नजर आई। ओपनिंग डे पर मामूली शुरुआत करने के बाद फिल्म की कमाई में खास उछाल नहीं आया। पहले कुछ दिनों में फिल्म ने करोड़ का आंकड़ा छूने की कोशिश जरूर की, लेकिन ‘अवतार’ जैसी बड़ी फिल्म के सामने टिक पाना इसके लिए मुश्किल साबित हुआ।

हॉलीवुड फिल्म 'एनाकोंडा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
लाखों में सिमटी 'एनाकोंडा'
छठां दिन आते-आते 'एनाकोंडा' की कमाई लाखों में सिमट गई, जिससे साफ हो गया कि दर्शकों की पहली पसंद फिलहाल ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ही बनी हुई है। फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 37 लाख की कमाई की है, जिसके बाद अब इसका कुल कलेक्शन 5.32 करोड़ पहुंच गया है। पॉल रूड और जैक ब्लैक जैसे लोकप्रिय कलाकारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म भारतीय दर्शकों के साथ वह कनेक्ट नहीं बना पाई, जो एक बड़ी हॉलीवुड रिलीज से अपेक्षित होता है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह मुकाबला एकतरफा साबित होता दिख रहा है। जहां ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है और बड़ी कमाई की ओर बढ़ रही है, वहीं ‘एनाकोंडा’ सीमित स्क्रीनों और दर्शकों के बीच संघर्ष करती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘एनाकोंडा’ कोई चमत्कार कर पाती है या फिर ‘अवतार’ अपनी बादशाहत यूं ही कायम रखेगी।