{"_id":"5d95b22d8ebc3e01463f436a","slug":"beyonce-father-mathew-knowles-is-a-survivor-of-breast-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बियॉन्से के पिता की शर्ट पर लगते थे खून के धब्बे, जांच में ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
बियॉन्से के पिता की शर्ट पर लगते थे खून के धब्बे, जांच में ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा
Thu, 03 Oct 2019 02:38 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
बियॉन्से पिता के साथ
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने शानदार गानों के दम पर दुनियाभर के लोगों को दीवाना बना चुकी बियॉन्से नोल्स के पिता मैथ्यू नोल्स ने कहा है कि वह ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर हैं।
विज्ञापन
'बीबीसी डॉट को डॉट यूके' की खबर के मुताबिक मैथ्यू ने टीवी शो 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' के आनेवाले एपिसोड में अपनी हालत का जिक्र किया है। नोल्स ने बताया- मुझे कैंसर का पता तब चला जब लगातर मेरे शर्ट पर खून के धब्बे नजर आने लगे थे। उन्होंने आगे कहा- इसके बाद मैं चेकअप के लिए गया और फिर पता चला कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर है। बता दें मैथ्यू नोल्स ने जुलाई महीने में ही सर्जरी कराई है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ से बियॉन्से बिजनेस लेवल पर पिता से अलग हो चुकी हैं। बियॉन्से अपने चौथे सोलो स्टूडियो एल्बम 4 के बाद से पिता के साथ काम नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
बियॉन्से ने 'द लायन किंग (The Lion King)' में सिम्बा के बचपन की दोस्त नाला के किरदार को अपनी आवाज दी थी जो बाद में उसकी लव इंटरेस्ट बन जाती है।