फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   BAFTA new Update 2025 Film Awards Date Revealed Read All Details inside

BAFTA: बॉफ्टा 2025 पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह का आयोजन

Sat, 20 Apr 2024 09:26 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 20 Apr 2024 09:26 AM IST
सार

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स यानी बाफ्टा के आगामी कार्यक्रम के आयोजन की तारीख की घोषणा कर दी गई है। 2024 में ओपेनहाइमर, पुअर थिंग्स और द जोन ऑफ इंटरेस्ट ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
BAFTA new Update 2025 Film Awards Date Revealed Read All Details inside
बाफ्टा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलग-अलग देशों में हर साल कई पुरस्कार समारोहों का आयोजन किया जाता है। ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स यानी बाफ्टा (BAFTA) भी इन्हीं प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। साल 2024 में यह समारोह लंदन में आयोजित हुआ था। वहीं, अब इसके अगले वर्ष के कार्यक्रम की तारीख का एलान कर दिया गया है। बाफ्टा ने पुष्टि की है कि 2025 का पुरस्कार समारोह रविवार 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

Cannes Film Festival: कान फिल्म महोत्सव का पोस्टर जारी, इस मशहूर फिल्मकार को खास अंदाज में दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन


ऑस्कर से दो सप्ताह पहले होगा कार्यक्रम
इस तारीख से यह साफ हो गया है कि समारोह ऑस्कर से दो सप्ताह पहले होगा। अगले साल अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) दो मार्च को दिए जाएंगे। इस बार भी बर्लिन फिल्म महोत्सव (13-23 फरवरी) के बीच में ही बाफ्टा पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। फिलहाल, इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाले संगठन की ओर से समारोह के स्थान को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। 2024 में कार्यक्रम को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Awards 2024-25: ऑस्कर, बाफ्टा और एमी जैसे बड़े अवॉर्ड्स का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब होगी पुरस्कारों की घोषणा

इस साल इन फिल्मों का दिखा था जलवा
2024 का बाफ्टा पुरस्कार ऑस्कर से तीन सप्ताह पहले आयोजित किया गया था। इसमें, ओपेनहाइमर, पुअर थिंग्स और द जोन ऑफ इंटरेस्ट ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे। बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम को लोगों ने देखा था। 2020 के बाद इस कार्यक्रम को सबसे अधिक व्यूअरशिप मिली थी। बीबीसी वन पर पुरस्कारों को राष्ट्रीय स्तर पर औसतन तीस लाख लोगों ने देखा था। बाफ्टा 2025 फिल्म पुरस्कारों के लिए पूर्ण समयरेखा और पात्रता का विवरण आने वाले महीनों में जारी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Rajkummar Rao: राजकुमार राव के साथ हुआ प्रैंक! प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर अभिनेता ने चुप्पी तोड़ बताया सच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed