फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Award winning actress Jessica Walter dies at 80

मशहूर अभिनेत्री जेसिका वाल्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 26 Mar 2021 09:41 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 26 Mar 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
Award winning actress Jessica Walter dies at 80
जेसिका वाल्टर - फोटो : फाइल

टीवी सीरीज अरेस्टेड डेवलपमेंट की अभिनेत्री जेसिका वाल्टर (Jessica Walter) का बुधवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह न्यूयॉर्क स्थित अपने घर पर थीं। जेसिका की बेटी ब्रुक बोमैन ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरी प्यारी मां जेसिका अब इस दुनिया में नहीं हैं। छह दशकों तक काम करने वालीं कलाकार, उनकी सबसे बड़ी खुशी थी कि वह कहानी के माध्यम से स्क्रीन और ऑफस्क्रीन लोगों की जिंदगी में आनंद ला सकें। उनकी विरासत उनके काम के जरिए जिंदा रहेगी। वह हमेशा कइयों के दिलों में याद की जाएंगी।‘

विज्ञापन

जेसिका के निधन पर उनके साथ काम कर चुके कलाकारों ने दुख व्यक्त किया। अरेस्टेड डेवलपमेंट सीरीज के उनके को-एक्टर टोनी हेल ने ट्विटर पर लिखा कि ‘वह एक ताकत थीं। उनकी प्रतिभा और टाइमिंग बेमिसाल थी।‘
निर्देशक पॉल फेग ने ट्वीट किया कि ‘यह बेहद दुख है। मैं जेसिका से बहुत प्यार करता हूं। वह बहुत मजाकिया थीं। उनके साथ मैंने कई फिल्में कीं जो कि मेरे लिए सम्मान की बात है। जेसिका, लव यू सो मच। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।‘
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसिका का जन्म 31 जनवरी 1941 को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में हुआ। उनकी मां एक टीचर थीं जबकि पिता एनबीसी सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के सदस्य थे। वह एक म्यूजिशियन थे। जेसिका ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई न्यूयॉर्क के हाईस्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स से की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टेज से की। जल्द ही उन्होंने टीवी की ओर रुख किया और टेलीविजन सीरीज लव ऑफ लाइफ में काम किया। यह शो 1962 से 1965 तक प्रसारित हुआ। इसके अलावा जेसिका ने कई हिट टीवी सीरीज नेकेड सिटी, ईस्ट साइड/वेस्ट साइड, बेन कैसे, रूट 66, द डॉक्टर्स एंड द नर्सेस और द डिफेंडर्स में काम किया।
1971 में रिलीज हुई फिल्म प्ले मिस्टी फॉर मी में उनके काम को सभी ने सराहा और उन्हें नोटिस किया गया। 1975 में एमी प्रेंटिस के लिए जेसिका को बेस्ट एक्ट्रेस, लिमिटेड सीरीज के लिए एमी अवॉर्ड दिया गया।  
जेसिका ने 1966 में रोस बोमैन से शादी की लेकिन जल्द ही उनका तलाक हो गया। 1978 में वे अलग हो गए। 1983 में उन्होंने रोन लिबमैन से शादी की जिनका निधन साल 2019 में हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed