फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Antman And The Wasp Quantumania Box Office collection day 1 marvel paul rudd jonathan majors douglas

Ant-Man Box Office: 'एंट मैन एंड द वास्प- क्वांटोमेनिया' को बॉक्स ऑफिस पर लगा झटका, तीसरे दिन इतना रहा कलेक्शन

Fri, 17 Feb 2023 11:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 17 Feb 2023 11:24 PM IST
सार

हॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' के ओपनिंग डे के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
Antman And The Wasp Quantumania Box Office collection day 1 marvel paul rudd jonathan majors douglas
एंटमैन एंड द वैस्प क्वांटमैनिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' मार्वल की तीसरी सीरीज है। इसके पिछले दो सीरीज को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एंट मैन थ्री को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं, अब आज 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' के ओपनिंग डे के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' ने पहले दिन भारत में कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

Antman And The Wasp Quantumania Box Office collection day 1 marvel paul rudd jonathan majors douglas
एंटमैन एंड द वैस्प क्वांटमैनिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' की भारत में दस लाख से भी ज्यादा टिकट बिके हैं और अब फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' ने भारत में पहले दिन सभी भाषाओं में नौ करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। वहीं, कहा जा रहा है कि 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' को अब वीकेंड का फायदा मिल सकता है।

Filmy Wrap: तुनिशा केस में बढ़ीं शीजान की मुश्किल और गुलमोहर का होरी में गाना रिलीज, पढ़ें मनोरजंन की 10 खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Antman And The Wasp Quantumania Box Office collection day 1 marvel paul rudd jonathan majors douglas
एंटमैन एंड द वैस्प क्वांटमैनिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, बात करें फिल्म की कहानी की तो 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' की कहानी सैन फ्रांसिस्को से शुरू होती है। फिल्म में स्कॉट लैंग यानी पॉल रुड साधारण जिंदगी जीते हैं। उनकी जिंदगी में करने के लिए कुछ खास नहीं होता है। स्कॉट लैंग की बेटी बड़ी हो गई हैं और अपने पिता की मदद से एंट मैन सूट डिजाइन करती हैं। इस दौरान स्कॉट लैंग की बेटी कैसी लैंग एंट मैन सूट में कुछ गड़बड़ कर देती हैं, जिसकी वजह से उनका पूरा परिवार  क्वांटम रेल्म पहुंच जाते हैं। यही से स्कॉट लैंग के जीवन में एडवेंचर शुरू होता है।
Archana Gautam: अर्चना गौतम बोलीं- बच्चा बच्चा जानता है मेरा नाम, यूजर्स ने लगा दी क्लास

विज्ञापन

Antman And The Wasp Quantumania Box Office collection day 1 marvel paul rudd jonathan majors douglas
एंटमैन एंड द वैस्प क्वांटमैनिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' में पॉल रुड और इवांगेलिन लिली अहम भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म को पीटन रीड ने निर्देशित किया है। एंट मैन सीरीज की पहली फिल्म साल 2015 में आई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद साल 2018 में 'एंट मैन एंड द वास्प' आई थी और अब 2023 में एंट मैन की तीसरी सीरीज 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' आई है।

Hori Mein Song Out: गुलमोहर का 'होरी में' गाना रिलीज, रंगों में सराबोर नजर आया बत्रा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed