फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Alec Baldwin seen weeping after accidentally killing cinematographer with prop gun on set

मैक्सिको: गलती से सिनेमैटोग्राफर की हत्या करने के बाद रोते दिखे बाल्डविन, मृतक के परिवार से मांगी माफी

Sat, 23 Oct 2021 10:18 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 23 Oct 2021 10:18 AM IST
सार

बाल्डविन ने घटना से पहले एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने फिल्म के लिए अपनी पोशाक पहन रखी थी। हालांकि एक्टर ने सिनेमैटोग्राफर हलीना हचिन्स की गोली मारकर हत्या करने के बाद खून से लथपथ अपनी पोशाक की तस्वीर डिलीट कर दी।

विज्ञापन
Alec Baldwin seen weeping after accidentally killing cinematographer with prop gun on set
Alec Baldwin - फोटो : Instagram

विस्तार

फिल्म 'रस्ट' के सेट पर ऐक्टर एलेक बाल्डविन (Alec Baldwin) से गलती से गोली चल गई। इस हादसे में फिल्म की सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं इस घटना में फिल्म निर्देशक भी घायल बताए जा रहे हैं। उनकी हालत गंभीर है। इस घटना के बाद फिल्म के सेट पर बाल्डविन को रोते हुए देखा गया। इतना ही नहीं जांचकर्ताओं की पूछताछ के बाद बाल्डविन मौके पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। एक्टर इस घटना के बाद से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन


खून से लथपथ पोशाक की फोटो की डिलीट
बाल्डविन ने घटना से पहले एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने फिल्म के लिए अपनी पोशाक पहन रखी थी। हालांकि एक्टर ने सिनेमैटोग्राफर हलीना हचिन्स की गोली मारकर हत्या करने के बाद खून से लथपथ अपनी पोशाक की तस्वीर डिलीट कर दी।
विज्ञापन


माफीनामा भी जारी किया
एलेक बाल्डविन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उनके परिवार, आपको, फिल्म के क्रू मेंबर्स के लिए प्रार्थना। मुझे इस घटना के लिए बहुत खेद है। मैं बयां भी नहीं कर सकता कि इस घटना से मैं कितना स्तब्ध हूं। वे एक पत्नी, एक मां और बहुत प्यारी सहकर्मी थीं। मैं पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं। मैं उनके पति से लगातार बातचीत कर रहा हूं। मैं उन्हें हर संभव मदद देने के लिए तैयार हूं। उनके पति और बेटे के लिए मेरा दिल टूट गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alec Baldwin (@alecbaldwininsta)

Alec Baldwin seen weeping after accidentally killing cinematographer with prop gun on set
Alec Baldwin - फोटो : ANI

पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज
पुलिस का कहना है कि शूटिंग के दौरान बाल्डविन ने प्रॉप गन से गोली चला दी, जिससे महिला सिनेमैटोग्राफर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह घटना की छानबीन कर रही है। यह घटना सेंटा-फे-फिल्म सेट पर हुई। बाल्डविन फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे थे।


अस्पताल ले जाते हुए तोड़ा दम
हादसे के बाद हलिना (सिनेमैटोग्राफर) को तुरंत अल्बुकर्क के न्यू मैक्सिको अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर भी अस्पताल में मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या फिल्म में जो गन इस्तेमाल की जा रही थी, उसमें असली गोलियां भरी हुई थीं।

हॉलीवुड के ज्यादातर निर्देशक अपनी फिल्म में किसी सीन को शूट करने के लिए असली सामान को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, जिससे परदे पर वह चीज नकली न दिखे। जिस प्रॉप गन से शूटिंग चल रही है थी वह असली ही होती है, लेकिन इसमें बुलेट्स की जगह ब्लैंक कार्टरिज भरा जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed