फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar who was admitted after testing Covid-19 positive is back home

कोरोना मुक्त होकर घर लौटे अक्षय कुमार, बहन के लिए शुरू फिल्म में हुई इस कंपनी की एंट्री

Mon, 12 Apr 2021 04:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 12 Apr 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar who was admitted after testing Covid-19 positive is back home
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

सोमवार का दिन अभिनेता अक्षय कुमार के प्रशंसकों के लिए और खुद अक्षय के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। एक तो अक्षय कोरोना वायरस से मुक्त होकर अपने घर वापस लौट आए हैं। वहीं, दूसरी ओर उनके लिए खास फिल्म 'रक्षा बंधन' के लिए उन्हें जी स्टूडियोज का साथ मिल गया है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में जी स्टूडियोज की भी एंट्री हो गई है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते ही खबर आई कि सभी को स्वस्थ रहने की सलाह और उपाय बताने वाले अभिनेता अक्षय कुमार खुद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। पहले वह अपने घर में ही क्वॉरंटीन हुए लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने पवई स्थित हीरानंदानी हॉस्पिटल में दाखिला पाया। तब से अक्षय अस्पताल में ही थे। सोमवार को उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करके जानकारी दी कि अक्षय ठीक होकर घर वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खन्ना ने बताया कि 53 वर्षीय अभिनेता स्वस्थ हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर हालत में उन्हें (कुमार को) घर में देखकर अच्छा लग रहा है। सब ठीक है।’’ कुमार अपनी एक्शन प्रधान फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग शुरू करने के पांच दिन बाद संक्रमित हो गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

Akshay Kumar who was admitted after testing Covid-19 positive is back home
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

और सोमवार को ही घोषणा हुई है कि अक्षय की अगली फिल्म 'रक्षा बंधन' के लिए जी स्टूडियोज उनका सहयोग करेगा। इस फिल्म की घोषणा अक्षय कुमार ने पिछले साल रक्षाबंधन के त्यौहार पर ही की थी। घोषणा के वक्त अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर बताया था कि यह फिल्म वह सभी भाई बहनों, उनके बीच रिश्ते और खासतौर से अपनी बहन अल्का हीरानंदानी को समर्पित करना चाहते हैं। अक्षय ने बताया था कि उनके जीवन की सभी फिल्मों में यह फिल्म बहुत खास है क्योंकि इस फिल्म के लिए अक्षय ने सबसे जल्दी हां कह दी थी।

अक्षय की जोड़ी जी स्टूडियोज के साथ पहली बार नहीं बन रही है। इससे पहले वह 'रुस्तम', 'केसरी' और 'गुड न्यूज' जैसी हिट फिल्में इसी स्टूडियो ने रिलीज की थीं।  अक्षय कहते हैं, 'रक्षा बंधन हम सभी के लिए एक विशेष फिल्म हैं। शायद ही कभी ऐसी शुद्ध और सरल फिल्म बनी हो। मुझे खुशी है कि जी स्टूडियोज इस पर हमारे साथ साझेदारी कर रहा है। मैंने इनके साथ पहले भी काम किया है और उनके सहयोग से मुझे बहुत खुशी हुई। उम्मीद है कि हमारी यह नई साझेदारी हमारे रिश्ते को और आगे बढ़ाएगी। बस अब फिल्म शुरू होने का इंतजार है।'

Akshay Kumar who was admitted after testing Covid-19 positive is back home
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'रक्षा बंधन' का निर्देशन आनंद एल राय करने वाले हैं। आनंद के मुताबिक, 'रक्षा बंधन एक दिल को छू लेने वाली कहानी है। अक्षय एक व्यक्ति के रूप में बहुत सहयोग करते हैं और ख्याल भी रखते हैं। मैं उनकी इन विशेषताओं का उपयोग 'रक्षा बंधन' में बड़े भाई के किरदार के लिए करने की उम्मीद कर रहा हूं। हाल ही में हमने 'अतरंगी रे' में साथ काम किया है और दोबारा साथ काम करने के लिए इससे अच्छी फिल्म शायद नहीं मिल सकती थी।'

फिलहाल तो अक्षय कुमार कोरोना वायरस को मात देकर अपने घर वापस लौटे हैं और हो सकता है कि वह कुछ दिन घर पर ही आराम करें। 'रक्षा बंधन' फिल्म के लिए शूटिंग तो वह बाद में शुरू करेंगे, फिलहाल तो वह अपनी एक और फिल्म 'राम सेतु' को पूरा करने पर ध्यान देंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अक्षय को कोरोना वायरस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था। अक्षय के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुशरत भरुचा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed