फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   5 Best Korean Web Series Available on Netflix

Korean Web Series: कोरियन कंटेट के हैं शौकीन, इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर देख डालिए ये वेब सीरीज

Fri, 01 Apr 2022 05:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 01 Apr 2022 05:35 PM IST
सार

कोरियन ड्रामा का चलन एंटरटेनमेंट इंटस्ट्री में इन दिनों धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक कोरियन ड्रामा उपलब्ध है, जिसे आपको जरुर देखना चाहिए।
 

विज्ञापन
5 Best Korean Web Series Available on Netflix
कोरियन वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस समय वेब सीरीज का चलन जोरों पर है। वीकेंड पर अगर कोई एक वेब सीरीज देखने बैठ जाओ तो छुट्टियां कब बीत जाती हैं पता नहीं चलता है। जिस तरीके से फिल्मों पर सेंसर बोर्ड की कैंची चलती है, वेब सीरीज पर कुछ खास ऐसा नहीं होता है। इसलिए भी लोग इन्हें देखना पसंद करते हैं। एंटरटेनमेंट इंटस्ट्री में कोरियन ड्रामा भी धीरे-धीरे पॉपुलर होता जा रहा है। कॉमेडी हो या रोमांस, साई-फाई हो या फिर हॉरर कोरियन ड्रामा ने लोगों पर जादू कर रखा है। आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध एक से बढ़कर एक कोरियन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जरुर देखना चाहिए।

विज्ञापन


क्रैश लैंडिंग ऑन यू
इस सीरीज में यून-से-री (सोन-ये जिन) एक सफल बिजनेस वूमेन है। जो एक हादसे में दक्षिण कोरिया से अपने पड़ोसी देश नार्थ कोरिया पहुंच जाती है। इस सीरीज में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि लोग भले ही सरहदों में बंटे हों, लेकिन उनका दिल एक जैसा ही होता है।
विज्ञापन


स्किवड गेम
ये सीरीज एक ऐसी कहानी पर आधारित है जहां मौत के शतरंज में लोगों को उनकी मर्जी के बिना खींच लिया जाता है और फिर बाहर निकलने का भी मौका दिया जाता है, लेकिेन आप बाहर नहीं निकल सकते हैं। इसकी कहानी काफी मजेदार है। कोरियन ड्रामा पसंद करने वाले लोगों को इसे जरुर देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इट्स ओके टू नॉट बी ओके
ये एक साउथ कोरियाई रोमांस ड्रामा है। इस सीरीज में Kim Soo-hyun, Seo Yea-ji, Oh Jung-se और Park Gyu-youn जैसे मशहूर अभिनेताओं ने काम किया है। इसमें एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जो अपने दिमागी रुप से बीमार भाई की देखभाल करती है। 

ऑल ऑफ अस आर डेड
ये एक ऐसी हॉरर वेब सीरीज है, जो कि जॉम्बी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि एक स्कूल जॉम्बी का सेंटर बन जाता है और धीरे-धीरे जॉम्बी पूरे शहर में फैलकर तबाही मचा देते हैं।


स्टार्ट अप
इस सीरीज में दक्षिण कोरिया की जानी-मानी अभिनेत्री Bar Suzy और अभिनेता Kim Seon ho हैं। ये सीरीज चार दोस्तों की कहानी पर आधारित है जो अपना स्टार्टअप खड़ा करना चाहते हैं। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध ये सीरीज लोगों को काफी पसंद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed