फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hina Khan commented on clashes in Bangladesh violence against Hindus and minorities in neighbouring country

Hina Khan: 'मानवता की मौत है', कैंसर से जूझ रहीं हिना ने की बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए प्रार्थना

Mon, 12 Aug 2024 01:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 12 Aug 2024 01:08 PM IST
सार

हिना ने आगे लिखा, "मेरी संवेदना दुनिया भर में पीड़ित हर व्यक्ति के साथ है। क्योंकि मेरे लिए मानवता सबसे पहले है। मैं प्रार्थना करती हूं कि बांग्लादेश के हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक अपने देश में सुरक्षित रहें।"

विज्ञापन
Hina Khan commented on clashes in Bangladesh violence against Hindus and minorities in neighbouring country
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

विस्तार

अभिनेत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर का उपचार करा रही हैं। बीते दिनों जांच में उन्हें बीमारी का पता चला था, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इसकी सूचना दी थी। हिना खान इस मुश्किल वक्त में बड़ी हिम्मत से काम ले रही हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री हिना खान ने 'बांग्लादेश के हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों' के खिलाफ हिंसा के बारे में पोस्ट किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन


बांग्लादेशी हिंदुओ के लिए हिना ने किया पोस्ट
हिना ने लिखा, "हर निर्दोष की मौत मानवता की मौत है, चाहे वह किसी भी देश, जाति या धर्म का हो। किसी भी समुदाय को ऐसे भयानक घटनाओं से नहीं गुजरना चाहिए, जो गलत है वह गलत है। किसी भी देश के अल्पसंख्यकों का संरक्षण उनके सामूहिक सामुदायिक स्वभाव का प्रतीक है।"
विज्ञापन


अल्पसंख्यक अपने देश में सुरक्षित रहें- हिना खान
हिना ने आगे लिखा, "मेरी संवेदना दुनिया भर में पीड़ित हर व्यक्ति के साथ है। क्योंकि मेरे लिए मानवता सबसे पहले है। मैं प्रार्थना करती हूं कि बांग्लादेश के हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक अपने देश में सुरक्षित रहें।"
विज्ञापन
विज्ञापन




कंगना ने भी किया था पोस्ट
बता दें कि हिना से पहले, अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बांग्लादेश में हाल ही में हुई उथल-पुथल और हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर टिप्पणी की थी। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश में हो रहे घटनाक्रम सभी इस्लामिक गणराज्यों की विशेषता है, जहां हमेशा दूसरे धर्मों को 'खत्म' करने की कोशिश की जाती है।




सर्जरी के बाद वर्कआउट कर रही हैं हिना खान
बता दें कि हाल ही में हिना की सर्जरी हुई है। इस मुश्किल वक्त का सामना हिना काफी मजबूती से कर रही हैं। धीरे-धीरे वह अपने रूटीन में लौट रही हैं। इलाज के बीच हाल ही में उन्होंने शूटिंग शुरू की और अब उन्होंने जिम में पहले की तरह कसरत शुरू कर दी है। हिना एक्सर अपने वर्कआउट वीडियोज साझा करती रहती हैं।
 

Swaroop Sampat: मूवी डेट पर परेश रावल का हाथ पकड़ना चाहती थीं स्वरूप संपत, बनाया था यह खास प्लान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed