{"_id":"665abdfbbf3b6a16d204f33e","slug":"heeramandi-actor-taha-shah-was-not-was-not-listening-to-additional-director-snehil-dixit-during-the-shoot-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heeramandi: एक अहम सीन में रोने को तैयार ही नहीं थे ताहा शाह, कह रहे थे- आदमी रोते नहीं, बाद में ऐसे हुए राजी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Heeramandi: एक अहम सीन में रोने को तैयार ही नहीं थे ताहा शाह, कह रहे थे- आदमी रोते नहीं, बाद में ऐसे हुए राजी
Sat, 01 Jun 2024 11:51 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:51 AM IST
सार
वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की अतिरिक्त निर्देशक स्नेहिल दीक्षित ने अभिनेता ताहा शाह से जुड़ा वह किस्सा सुनाया, जब वो शाह से तंग हो गई थीं। एक सीन को लेकर दोनों की राय एक-दूसरे से अलग थी।
विज्ञापन
ताहा शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम @taahashah
विस्तार
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में कई कलाकारों ने काम किया है। ऐसे में जाहिर है कि शूटिंग के दौरान सबके अपने-अपने अनुभव रहे होंगे और सभी के पास बताने के लिए अलग-अलग किस्से भी होंगे। हाल ही में, स्नेहिल दीक्षित, जो सीरीज की लेखक और अतिरिक्त निर्देशक भी हैं, ने अपने अनुभवों के बारे में बात की है।
विज्ञापन
Rajamouli Mahesh Babu: राजामौली और महेश बाबू की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
स्नेहिल की बात नहीं सुन रहे थे ताहा
इस सीरीज में अभिनेता ताहा शाह ने ताजदार का किरदार निभाया हैं। स्नेहिल दीक्षित ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान ताहा से जुड़ा वह किस्सा सुनाया, जब वो शाह से तंग हो गई थी। दरअसल, एक अहम सीन की शूटिंग चल रही थी। स्नेहिल चाहती थीं कि उस दृश्य में ताहा की आंखों में आंसू दिखाई दे, लेकिन वो उनकी बात सुन ही नहीं रहे थे। सीन को लेकर दोनों की राय एक-दूसरे से अलग थी।
विज्ञापन
Box Office Collection: पहले दिन दिखा 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का जलवा', जानें श्रीकांत समेत अन्य फिल्मों का हाल
ऐसे बनी बात
स्नेहिल ने अपनी इच्छा सामने रखी तो ताहा बोल उठे कि आदमी थोड़े रोते हैं। यह सुनकर स्नेहिल परेशान हो गई थी। उनका साफ मानना था कि ताहा को रोना ही पड़ेगा। तभी उन्हें देखकर दर्शकों को रोना आएगा। उन्होंने बताया कि आखिरकार ताहा ने उनकी बात मान ली थी। ताहा ने स्नेहिल से कहा था, "चल तू बहन है, तेरे लिए करता हूं।"
Mithun Chakraborty: कोलकाता में वोट डालने के लिए 40 मिनट तक कतार में खड़े रहे मिथुन, बोले- यह मेरा कर्तव्य था
बड़े कलाकारों को निर्देश देने में होती थी घबराहट
स्नेहिल ने अपने अनुभवों के बारे में बात करते हुए कहा कि फरीदा जलाल, सुदीप चटर्जी और महेश लिमये के साथ काम करना काफी बेहतरीन अनुभव था। सीरीज की शूटिंग के दौरान सभी लोगों ने उन्हें सहज महसूस कराया था। स्नेहिल ने बताया कि कई बार रीटेक लेने पड़ते थे और फरीदा जलाल जैसे बड़े कलाकारों को निर्देश देने में घबराहट होती थी।
Manamey: शरवानंद की फिल्म 'मनामे' पर आया बड़ा अपडेट, डिजिटल तौर पर ट्रेलर रिलीज करेंगे ये सुपरस्टार