फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harsh Gujral Crack Joke On Criminals In Up Infront Of Cm Yogi Adityanath

हर्ष गुजराल: 'यूपी में क्राइम खत्म', कॉमेडियन ने सुनाया मजेदार किस्सा, सुनकर हंस पड़े सीएम योगी आदित्यनाथ

Wed, 28 Oct 2026 03:40 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 03:40 PM IST
सार

  • हर्ष गुजराल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है।
  • इसमें वह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नजर आ रहे हैं।
  • इस दौरान हर्ष ने एक किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर सीएम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

विज्ञापन
Harsh Gujral Crack Joke On Criminals In Up Infront Of Cm Yogi Adityanath
हर्ष गुजराल और योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने 27 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्हें 'क्रिएटर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
विज्ञापन


ऐसे में हर्ष ने योगी आदित्यनाथ को एक मजेदार किस्सा सुनाकर हंसा दिया। उन्होंने एक ऐसे शख्स की कहानी सुनाई, जो पहले अपराधी था, लेकिन बाद में केले बेचने लगा। हर्ष का यह किस्सा सुनकर मुख्यमंत्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसका वीडियो हर्ष ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।
विज्ञापन
Trending Videos

Harsh Gujral Crack Joke On Criminals In Up Infront Of Cm Yogi Adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
हर्ष ने की मुख्यमंत्री की तारीफ
वीडियो में हर्ष मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने के लिए मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि पूरे उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी का बोझ उनके कंधों पर होगा। यह सुनकर योगी आदित्यनाथ मुस्कुराने लगे।
विज्ञापन

Harsh Gujral Crack Joke On Criminals In Up Infront Of Cm Yogi Adityanath
हर्ष गुजराल - फोटो : सोशल मीडिया
हर्ष ने सुनाया मजेदार किस्सा
इसके बाद हर्ष ने लखनऊ के अपने एक पुराने दौरे का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वह एक बार कॉमेडी शो के लिए लखनऊ आए थे। शहर में घूमते हुए उनकी मुलाकात एक केले बेचने वाले से हुई। हर्ष ने उससे पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश में अब भी अपराध होते हैं?

इस पर केले बेचने वाले ने जवाब दिया कि प्रदेश में अपराध पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। जब हर्ष ने उससे पूछा कि उसे यह बात कैसे पता, तो उसने ऐसा जवाब दिया कि सभी हंसने लगे।

केले बेचने वाले ने बताया कि वह खुद पहले अपराधी था, लेकिन अब केले बेचता है। उसका यह जवाब सुनकर हर्ष गुजराल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जोर-जोर से हंसने लगे। वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

Harsh Gujral Crack Joke On Criminals In Up Infront Of Cm Yogi Adityanath
हर्ष गुजराल - फोटो : इंस्टाग्रम-@realharshgujral
हर्ष ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया खास पल
हर्ष गुजराल ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह इस अवॉर्ड को पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हंसी-मजाक का पल साझा करना उनके लिए खास अनुभव रहा।

सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की, तो कई लोगों ने हर्ष गुजराल के अंदाज और उनके मजाकिया किस्से को पसंद किया। कई यूजर्स ने इस बातचीत को मनोरंजक और यादगार पल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed