पड़ोसी देश में बैन है 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले गाने पर परफॉर्म करेंगे हनुमानकाइंड
IND VS PAK T20 World Cup: दुनियाभर में फिल्म 'धुरंधर' को काफी सराहा गया है। इसके गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। अब फिल्म के गाने पर भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले रैपर परफॉर्म करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
🚨 DHURANDHAR SONG AT INDIA Vs PAKISTAN MATCH 🚨
- The song from the blockbuster Dhurandher movie that was banned in Pakistan will be played before India Vs Pakistan Match at Colombo today. (Abhishek Tripathi). pic.twitter.com/TsHtxsGiuc— Tanuj (@ImTanujSingh) February 15, 2026विज्ञापन
हनुमानकाइंड ने 'धुरंधर' टाइटल ट्रैक के लिए जैस्मीन सैंडलस और दूसरों के साथ कोलैबोरेट किया। वह भारतीय और पाकिस्तानी फैंस से भरी भीड़ के सामने वही रैप परफॉर्म करेंगे। इस दौरान पाकिस्तान के इंटरनल मिनिस्टर और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी भी मौजूद रहेंगे। ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया जाने वाला गाना पाकिस्तान में बैन है।
फिल्म 'धुरंधर' में 1999 के कंधार हाईजैक, मुंबई के 26/11 हमले और ल्यारी गैंग वॉर जैसी बड़ी घटनाओं को दिखाया गया है। खबर है कि फिल्म में ल्यारी के किरदार ने पाकिस्तानी दर्शकों को नाराज कर दिया। इससे उन्होंने एक अलग कहानी बताने के लिए 'मेरा ल्यारी' नाम की एक काउंटर-फिल्म बनाने की घोषणा की है।
नए लुक में नजर आए राजकुमार राव, वीडियो हुआ वायरल; यूजर्स ने जताई हैरानी
ख्याल रहे कि 2019 से पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर बैन लगा हुआ है। हालांकि, 'धुरंधर' अभी भी दर्शकों तक पहुंचने में कामयाब रही है। खबरों के मुताबिक देश में इसे कथित तौर पर लगभग दो मिलियन यूजर्स ने पायरेटेड फिल्म डाउनलोड की है।