Teja Sajja-Mirai: 'मिराय' में खलनायक से मुकाबला करने को तैयार तेजा सज्जा, इस दिन जारी होगी मांचू मनोज की झलक
'हनुमान' से पैन इंडिया स्टार बेन तेजा सज्जा 'मिराय' के लिए उत्साहित हैं। अब फिल्म के खलनायक मांचू मनोज की पहली झलक को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
विस्तार
प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी पैन इंडिया फिल्म 'हनुमान' ने तेजा सज्जा को सुपरस्टार बना दिया, जिसके बाद अब फैंस को अभिनेता की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में अभिनेता की नई फिल्म 'मिराय' का एलान किया गया है। निर्माताओं ने जैसे ही उनकी नई फिल्म का शीर्षक जारी किया, वैसे ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया। अब इस फिल्म से जुड़ी जानकारी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और आखिरकार अब फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है।
खलनायक के लुक का अनावरण
फिल्म को लेकर ताजा जानकारी यह है कि फिल्म के निर्देशक कार्तिक घट्टामनेनी ने अगले मांचू मनोज द्वारा अभिनीत प्रतिपक्षी की भूमिका का अनावरण करने का वादा किया है। कार्तिक फिल्म से खलनायक की भूमिका का अनावरण मांचू मनोज के जन्मदिन पर करेंगे। वहीं इस बीच फिल्म के कलाकारों की टोली में दुलकर सलमान के शामिल होने की भी अटकलें हैं। ताजा चर्चा यह है कि वे अभी भी फिल्म के लिए बोर्ड पर हैं, उनके दृश्यों का फिल्मांकन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। प्रशंसक उत्सुकता से प्रोडक्शन हाउस से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।
Urfi Javed: लाल गुलाब के गुलदस्ते की तरह सजी उर्फी जावेद, फैंस बोले- आप मेरे लिए इंस्पिरेशन हो
फिल्म का धांसू पोस्टर
इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा था, ‘प्राचीन कथाओं के गुप्त रहस्यों से एक महायोद्धा की रोमांचकारी और साहसिक गाथा।’ इससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि फिल्म में भूतकाल से जुड़ी कहानी को प्रदर्शित किया गया है। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह इतिहास की कहानी पर आधारित होगी। पोस्टर में तेजा सज्जा का एक बार फिर महानायक वाला अवतार देखने को मिला।
Tiger Nageshwar Rao: 'टाइगर नागेश्वर राव' के हिंदी वर्जन ने तोड़े रिकॉर्ड, यूट्यूब पर मिले इतने करोड़ व्यूज
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इस बहुभाषी फिल्म में तेजा सज्जा के साथ मुख्य भूमिका में रितिका नायक भी नजर आएंगी। पीपल मीडिया फैक्टरी इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आर्थिक रूप से समर्थन दे रही है। फिल्म हिंदी समेत आठ भाषाओं में रिलीज की जाएगी। जिसमें तमिल, तेलुगु, कन्नण, मलयालम, बंगाली, मराठी और चाइनीज भाषा शामिल है। फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Kareena Kapoor Khan; करिश्मा के नाम के सही उच्चारण को लेकर करीना ने की खुलकर बात, सुझाया आसान विकल्प