फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gujarati Actor Hitesh Thakkar Eat Khaman at Surat Airport Floor netizens criticizing public etiquette

Hitesh Thakkar: एयरपोर्ट के फर्श पर अखबार बिछाकर खमन खाते दिखे गुजराती एक्टर, लोगों ने उठाए तहजीब पर सवाल

Mon, 28 Apr 2025 10:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Apr 2025 10:15 PM IST
सार

Gujarati Actor Hitesh Thakkar: गुजराती अभिनेता हितेश ठक्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एयरपोर्ट के फर्श पर अखबार बिछाकर खमन खा रहे हैं। इस पर कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग जड़ों से जुड़े रहने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Gujarati Actor Hitesh Thakkar Eat Khaman at Surat Airport Floor netizens criticizing public etiquette
हितेश ठक्कर - फोटो : एक्स-@AgentSaffron

विस्तार

गुजराती अभिनेता हितेश ठक्कर हाल ही में सूरत एयरपोर्ट पर खमन का लुत्फ उठाते दिखे। गुजराती डिश को उन्होंने एयरपोर्ट के फर्श पर अखबार बिछाकर बाकायदा जमीन पर बैठकर खाया। इस दौरान उनके दोस्त भी मौजूद रहे। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स की मिला-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि एयरपोर्ट जैसी जगह पर उन्हें नागरिक सम्मान का ख्याल रखना चाहिए।

विज्ञापन

लोग बोले- नागरिक भावना का सम्मान करना चाहिए
हितेश ठक्कर बैंकॉक रवाना होने वाले थे। सूरज एयरपोर्ट से उनकी उड़ान थी। उससे पहले उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एयरपोर्ट पर ही खमन खाया। मगर, उनके खमन खाने का अंदाज कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा, क्योंकि वे फर्श पर बैठकर यह गुजराती डिश खा रहे थे। इसके बाद तमाम यूजर्स ने उनकी तहजीब पर सवाल उठा दिया। लोगों का कहना है कि अभिनेता को सार्वजनिक स्थानों पर नागरिक भावना का सम्मान करना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर बोले- 'गर्व है कि जड़ों से जुड़े हैं'
एक यूजर ने लिखा, 'इन अंकल पर गर्व है, जो अपनी जड़ों से जुड़े हैं। बैंकॉक की फ्लाइट लेने से पहले एयरपोर्ट पर ये अपने पारंपरिक खाने को जिस अंदाज में फर्श पर बैठकर खा रहे हैं, वह बताता है कि ये अपनी जड़ों से जुड़े हैं'।

विज्ञापन

यूजर बोले- 'जड़ों से जुड़े होने की आड़ में खराब व्यवहार मत थोपिए'
विराज सेठ नाम के एक यूजर ने लिखा, 'गुजरातियों को सामाजिक शिष्टाचार सीखने की जरूरत है। हमारे पास इसे सीखने के साधन और संसाधन हैं। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें और जड़ों से जुड़े होने की आड़ में बुरे शिष्टाचार को थोपना बंद करें। जब आप विदेश यात्रा करते हैं तो केवल गुजराती भोजन खाना बंद करें। विभिन्न संस्कृतियों, व्यंजनों और परंपराओं का अनुभव करें। अपना दिमाग खोलें। अच्छे कपड़े पहनें। अच्छा बोलें। सभी देशों के लोगों से बातचीत करें। इस 'अपनी जड़ों पर गर्व करें' के बकवास के झांसे में न आएं। आप अपनी जड़ों पर गर्व कर सकते हैं, बिना इतना असुरक्षित महसूस किए कि आप उन्हें हर जगह दिखाते रहें।
 

एक यूजर ने लिखा, 'इसका एक कारण यह भी है कि हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नफरत मिल रही है'। कुछ यूजर ने कहा, 'स्वच्छता का ख्याल भी तो रखना चाहिए'। वहीं कुछ यूजर का कहना है कि अखबार पर क्यों खाना खा रहे हैं? एक यूजर ने लिखा, 'इसे जड़ों से जुड़ा होना नहीं कहते, यह असभ्यता है'।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed