फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamil Star Who Worked With Aishwarya Rai And Rajinikanth Went Broke Worked As A Mechanic And Taxi Driver

Tamil Star: इस एक्टर ने कभी ऐश्वर्या और रजनीकांत के साथ किया था काम, बाद में बना मैकेनिक और चलानी पड़ी टैक्सी

Wed, 02 Jul 2025 07:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 02 Jul 2025 07:46 PM IST
सार

Tamil Star Worked With Aishwarya: तमिल के एक एक्टर ने अपने बारे में बताया है कि उन्होंने पहले फिल्मों में बहुत नाम कमाया। इसके बाद अपना घर चलाने के लिए उन्होंने मैकेनिक और ड्राइवर के तौर पर काम किया।

विज्ञापन
Tamil Star Who Worked With Aishwarya Rai And Rajinikanth Went Broke Worked As A Mechanic And Taxi Driver
ऐश्वर्या राय, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल के एक एक्टर ने तमिल सिनेमा में बहुत नाम कमाया। वह 1990 के दशक के आखिर में अपनी अदाकारी को लेकर बहुत मशहूर हुए। उन्होंने तमिल सिनेमा को 'काढाल देसम', 'वीआईपी' और 'कंदुकोंडेन कंदुकोंडेन' जैसी बेहतरीन फिल्में दीं। हालांकि उनके साथ चीजें हमेशा अच्छी नहीं रहीं। 2000 के शुरुआती दशक में उनके करियर में गिरावट आई। उन्हें फिल्मों में सपोर्टिंग रोल मिलने लगे। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री और भारत छोड़ दिया। यह एक्टर मिर्जा अब्बास अली हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

अब्बास की आर्थिक हालत खराब हुई
रेडनूल के साथ एक पुराने इंटरव्यू में अब्बास ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में बात की। उन्होंने कहा 'शुरुआती कामयाबी के बाद मेरी कई फिल्में नाकाम रहीं। इसने मुझे आर्थिक तौर पर कमजोर कर दिया। मैं अपने घर का किराया नहीं दे पा रहा था। मेरे पास सिगरेट पीने के पैसे नहीं होते थे। शुरुआत में बहुत मशहूर होने की वजह से मैं कोई दूसरा काम भी नहीं कर सकता था। मैं आरबी चौधरी के पास काम मांगने गया। उन्होंने मुझे फिल्म 'पूवेली' में काम करने का ऑफर दिया। हालांकि मैंने यह फिल्म छोड़ दी क्योंकि यह मुझे बोरिंग लग रही थी। मुझे अपने काम में मजा नहीं आ रहा था। अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए मैंने बाइक बनाने का काम किया और न्यूजीलैंड में बाईक चलाई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Tamil Star Who Worked With Aishwarya Rai And Rajinikanth Went Broke Worked As A Mechanic And Taxi Driver
तमिल एक्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अब्बास ने भारत छोड़ दिया
अब्बास ने 'कंदुकोंडेन कंदुकोंडेन' में ऐश्वर्या राय के साथ काम किया। उन्होंने 'पदयप्पा' में रजनीकांत के साथ काम किया। अब्बास ने बॉलीवुड फिल्म 'अंश' में काम किया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले गए ताकि वहां कुछ काम कर सकें। न्यूजीलैंड में वह एक आम आदमी थे। यहां पर उन्होंने अलग-अलग काम किए। 

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: क्या प्रियंका चोपड़ा के पति निक को नहीं पसंद है खुद को 'जीजू' कहलाना? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विज्ञापन

विदेश में किए कई काम
उन्होंने बताया 'विदेश में कंस्ट्रक्शन साइट पर जो शौचालय होता था मैं उसका इस्तेमाल नहीं करता था। मैं पेट्रोल पंप पर जाता था। वहां कुछ खरीदता और वहां का शौचालय इस्तेमाल करता था। लोग मुझे वहां देखकर हैरान होते थे। कई बार मैं लोगों को बताता था कि मैं अब्बास हूं। इस पर वो लोग हैरान होते थे।'

जूम के जरिए परेशान लोगों से जुड़े
इस बीच, अब्बास ने मुश्किल समय का सामना कर रहे लोगों को सांत्वना देने और उनसे जुड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा 'न्यूजीलैंड में रहते हुए, मैंने फैंस से जुड़ने के लिए जूम का इस्तेमाल किया। मेरा इरादा जरूरतमंदों की मदद करना था।'

10 साल पहले पर्दे पर आए नजर
अब्बास ने कई वर्षों तक बहुत कम संसाधनों में गुजारा किया। उन्होंने कुछ समय के लिए स्क्रीन पर वापसी की। वह एक टॉयलेट क्लीनिंग उत्पाद के विज्ञापन में नजर आए। उन्होंने माना कि 'इससे उनका घर चल सका। वह आखिरी बार पर्दे पर लगभग 10 साल पहले नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed