{"_id":"685fb927f2492f802a08d624","slug":"goa-police-file-fir-against-actor-couple-puja-banerjee-and-kunal-verma-for-abduction-extortion-2025-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Puja Banerjee: कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, किडनैपिंग और धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Puja Banerjee: कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, किडनैपिंग और धोखाधड़ी का आरोप
Sat, 28 Jun 2025 03:13 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 28 Jun 2025 03:13 PM IST
सार
FIR Against Puja Banerjee And Kunal Verma: टीवी की 'पारवती' यानी पूजा बनर्जी और उनके पति कुणाल वर्मा के खिलाफ गोवा पुलिस ने धोखाधड़ी और अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी की मशहूर जोड़ी पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा के खिलाफ गोवा पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक बंगाली फिल्म निर्देशक श्याम सुंदर डे का अपहरण कर उनसे 64 लाख रुपये की जबरन वसूली करने की कोशिश की। ये मामला फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत में तहलका मचा रहा है।
विज्ञापन
आरोप लगाने वाले से पारिवारिक संबंध
बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर डे और अभिनेता दंपती के बीच पहले से पारिवारिक जैसे रिश्ते थे। पूजा और कुणाल ने खुद को श्याम के बिजनेस प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले बताकर उनके करीबियां बढ़ाई थीं। श्याम, जिन्होंने अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, उस समय एक नई स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और गोवा में थे।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Shefali Jariwala Death News LIVE: शेफाली का पोस्टमार्टम जारी, आरती सिंह समेत कई सेलेब्स पहुंचे अस्पताल
31 मई को हुआ कथित अपहरण
मामले की गंभीरता तब बढ़ गई जब श्याम की पत्नी मालविका डे ने कोलकाता के पनाचे थाने में 12 जून को शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, 31 मई को गोवा में श्याम अपनी रेंटल कार में सहायक के साथ सफर कर रहे थे, तभी उन्हें एक काली गाड़ी ने रोका और जबरन एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। ये आरोप लगाया गया है कि उसी गाड़ी में पूजा बनर्जी और एक अन्य व्यक्ति पियूष कोठारी मौजूद थे। श्याम को वहां शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और कुणाल व पूजा ने उन्हें ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दी।
मोबाइल डेटा से ब्लैकमेल?
एफआईआर में दावा किया गया है कि श्याम के दोनों मोबाइल जब्त कर लिए गए और उनका पर्सनल डेटा निकाल लिया गया। फिर उन्हें एक होटल ले जाया गया और बाद में 1 जून को एक अनजान विला में रखा गया। इन सभी गतिविधियों में कुछ और लोग भी शामिल बताए गए हैं, जिनकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
डर के साये में किया भुगतान?
श्याम ने मानसिक दबाव में आकर 31 मई से 3 जून के बीच लगभग 23 लाख रुपये की राशि आरोपियों को दे दी। जब बात हद से गुजरने लगी तो उनकी पत्नी ने 3 जून को गोवा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मेल भेजा। इस मेल के बाद 4 जून को गोवा पुलिस ने श्याम को सुरक्षित बचा लिया।
गोवा पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
अब ये मामला गोवा के कैलंगुट पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित किया गया है, जहां अपहरण, मारपीट और जबरन वसूली की धाराओं में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। श्याम सुंदर डे को जल्द ही अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
इस घटना ने इंडस्ट्री के अंदर संबंधों और निवेश के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को उजागर कर दिया है। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा जैसे जाने-माने नामों पर ऐसे गंभीर आरोप लगना न केवल कानून व्यवस्था बल्कि मनोरंजन जगत की छवि के लिए भी एक झटका है।