Varanasi: 'भारत में इस फिल्म से वापसी करके खुश हूं', टीजर लॉन्च के दौरान बोलीं प्रियंका; महेश बाबू का लुक आउट
Varanasi Trailer Out: महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा की राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म वाराणसी का टीजर रिलीज हो चुका है। ग्लोबट्रॉटर इवेंट में ही फिल्म की पहली झलक मिल गई है। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही।
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा बोलीं- मैं बहुत खुशकिस्मत हूं
ग्लोबट्रॉटर इवेंट के मंच पर बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा- 'आज की एकदम अलग ही लेवल की है और यह सभी फैंस की वजह से है। आप सब इतनी बड़ी संख्या में यहां आए हैं, इसके लिए हम सब आपके बहुत आभारी हैं। भारत ही नहीं, दुनिया भर से आए मीडिया के लिए भी- यह ऐसी भूमि है जहां सिनेमा एक उत्सव की तरह मनाया जाता है।'
View this post on Instagram
Oh she’s so pretty #PriyankaChopra #Varanasi #MaheshBabu pic.twitter.com/AgfDUGafZI
— RɑƘҽՏհ (@itsrawcash) November 15, 2025
उन्होंने आगे कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मैं भारत में वापस आकर यह फिल्म कर रही हूं। मैंने पहले भी कहा है और फिर कहूंगी- तेलुगु सिनेमा में जुड़ने का सबसे अच्छा और एकमात्र तरीका है कि इसे दिग्गजों के साथ किया जाए।'
To Valli garu & Rama garu 🫡🫡
— BigBoss Telugu Views (@BBTeluguViews) November 15, 2025
Standing at entrance like event staff.. respect. Pure art lovers. #GlobeTrotterEvent pic.twitter.com/fFP7Iec3mg
फिल्म के टीजर में महेश बाबू का पहला लुक उनके किरदार रूद्र के रूप में सामने आया। फिल्म के टीजर में महेश बाबू के किरदार रूद्र को वाराणसी की मणिकर्णिका घाट पर हाथ में त्रिशूल पकड़े दिखाया गया है। टीजर में महेश बाबू नंदी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रूद्र की झलक देखने के बाद फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिला।
महेश बाबू ने फिल्म को बताया ड्रीम प्रोजेक्ट
फिल्म वाराणसी से महेश बाबू का मोशन पोस्टर जारी करते ही सोशल मीडिया पर फैंस की अलग ही दीवानगी और पागलपन दिखाई दे रहा है। इस फिल्म पर बात करते हुए महेश बाबू ने कहा ग्लोबट्रॉटर इवेंट के दौरान महेश बाबू ने मंच से कहा- 'मैं राजामौली को गर्व महसूस करवाऊंगा'। उन्होंने कहा- मैं सबको गर्व फील कराऊंगा! सबसे जरूरी बात, मैं अपने डायरेक्टर को गर्व महसूस करवाऊंगा। वाराणसी रिलीज होने के बाद पूरे देश को गर्व होगा।
#MaheshBabu at #GlobeTrotterEvent 🔥#Varanasi | #SSRajamouli pic.twitter.com/Rph2vndOwA
— Whynot Cinemas (@whynotcinemass_) November 15, 2025
"#Varanasi is my Dream & Once in a lifetime project😍. I will make everyone proud. Most importantly I will make my director very proud💪. Once Varanasi releases, the whole india will be proud of us🥵. This is just title reveal, more to come"
— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) November 15, 2025
- #MaheshBabu pic.twitter.com/zLSXtKsRM7
Captured Superstar #MaheshBabu at the #Varanasi #GlobeTrotter launch event.
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) November 15, 2025
What a crazy night it was in the presence of a tsunami of Babu fans!#SSRajamouli @urstrulyMahesh @ssrajamouli pic.twitter.com/GTa4muHNiX
इवेंट के दौरान पृथ्वीराज सुकुमारन ने राजामौली की तारीफ करते हुए कहा, 'यह सचमुच एक भव्य उत्सव है। एसएस राजामौली ने मुझे कुछ समय पहले एक मैसेज किया- ‘हाय पृथ्वी, मैं एसएस राजामौली। मेरी अगली फिल्म का खलनायक बेहद शानदार बनकर तैयार हुआ है- मेरे द्वारा रचे गए सबसे बेहतरीन किरदारों में से एक। क्या आप दिलचस्पी लेंगे?’ यही उनके शब्द थे। मैंने सामान्य-सा ‘बिल्कुल, सर’ लिखा, लेकिन मुझे यकीन है कि उन्होंने मेरे भीतर की उत्तेजना महसूस कर ली होगी।'
उन्होंने आगे कहा, 'कुछ दिनों बाद, मैं उनके ऑफिस में था और वही मशहूर राजामौली-स्टाइल नैरेशन, जिसके बारे में मेरे दोस्त प्रभास ने मुझे बताया था। पांच मिनट के भीतर मैं समझ गया कि यह कुछ अलग ही है। उसी पल मैं एक अभिनेता नहीं रहा; मैं एक बच्चा बन गया, जिसे उसकी पसंदीदा कॉमिक बुक का नया एडिशन हाथ लगा हो।
#Prithviraj mentions Prabhas and Crowd went CRAZY 🔥😱
— Pan India Review (@PanIndiaReview) November 15, 2025
Look at #MaheshBabu expressions 😂😭#Varanasi I #GlobeTrotter pic.twitter.com/LkyD4bsxCM
इसी इवेंट में एसएस राजामौली ने महेश बाबू के टीजर वाले सीक्वंस पर बात करते हुए बताया- 'हमने इस सीक्वंस को 60 दिनों तक शूट किया और हाल ही में इसे पूरा किया है। हर एक दिन एक नई चुनौती थी। हर एपिसोड और सब-एपिसोड अपने आप में एक फिल्म जैसा था- सब कुछ फिर से कल्पना करना और नई प्लानिंग करना पड़ता था। उन सारी चुनौतियों को पार करते हुए हमने आखिरकार इस सीक्वंस को पूरा कर लिया। मुझे विश्वास है कि यह फिल्म का सबसे यादगार हिस्सा होगा।'
"There is something that we all can learn about the #MaheshBabu's character. MaheshBabu never carries his mobile phones to shooting whether it's 8hrs/10hrs he will keep it on car. Mahesh, i will try my best to be like you🫡"
— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) November 15, 2025
- #SSRajamouli | #GlobeTrotter pic.twitter.com/khplzJYQ23