फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Global pop icon Shakira India concert postponed amid West Asia conflict

Shakira India Concert: भारत में परफॉर्म नहीं करेंगी शकीरा; पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते रद्द हुआ आगामी कॉन्सर्ट

Sat, 21 Mar 2026 11:32 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 21 Mar 2026 11:32 PM IST
सार

Shakira India Concert Postponed: ग्लोबल पॉप आइकन शकीरा का आगामी इंडिया कॉन्सर्ट पोस्टपोन हो गया है। पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते आयोजकों ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Global pop icon Shakira India concert postponed amid West Asia conflict
शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट स्थगित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते वैश्विक पॉप आइकन शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया गया है। शकीरा का अप्रैल में भारत में कॉन्सर्ट होने वाला था। मगर, अब यह स्थगित हो गया है। डिस्ट्रिक्ट अपडेट्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में बताया गया कि शकीरा का ‘फीडिंग इंडिया’ कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


आयोजक बोले- 'टीम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता'
शकीरा का कॉन्सर्ट मुंबई में 10 अप्रैल को महालक्ष्मी रेसकोर्स और दिल्ली में 15 अप्रैल को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में निर्धारित था। मगर, पश्चिम एशिया तनाव के बीच आयोजकों ने कहा, 'हमारे प्रशंसकों, कलाकार और प्रोडक्शन टीम की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी टिकट धारकों को पूरी राशि वापस कर दी जाएगी, जो स्वचालित रूप से उनके मूल भुगतान माध्यम में भेज दी जाएगी'। 
विज्ञापन


Dhurandhar 2 Box Office: ईद पर बेलगाम हुई 'धुरंधर'; 'सुल्तान' सहित इन फिल्मों को दी शिकस्त; जानिए कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


नई तारीख तय नहीं
कॉन्सर्ट के आयोजकों ने कहा, हम शकीरा की टीम के साथ मिलकर नई तारीख तय करने पर काम कर रहे हैं। जैसे ही तारीख तय होगी, सभी को सूचित किया जाएगा। मौजूदा जियोपॉलिटिकल हालात और क्षेत्रीय तनाव की वजह से शकीरा का 'फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट' अगली सूचना तक पोस्टपोन कर दिया गया है। आयोजकों ने कहा कि 'फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट' हमेशा से किसी बड़े मकसद के लिए खड़ा रहा है और हमारी यह प्रतिबद्धता आज भी वैसी ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed