फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Genelia d’souza saves her while sitting in car see video and gives suggestions to driver

Genelia D’Souza: दुर्घटना से बाल-बाल बचीं जेनेलिया, चिंतित फैंस ने ड्राइवर पर निकाला गुस्सा; देखें वीडियो

Sat, 24 May 2025 09:45 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 24 May 2025 09:45 AM IST
सार

Genelia D’Souza: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा के साथ एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Genelia d’souza saves her while sitting in car see video and gives suggestions to driver
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते दिन गुरुवार को अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें उन्हें एक दुर्घटना से बाल-बाल बचते देखा जा सकता है। इसे देख एक्ट्रेस के फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ जेनेलिया के साथ। देखें वीडियो। 

विज्ञापन


बैठने से पहले ड्राइवर ने चलाई कार
अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने निकली थीं। इस वीडियो में एक्ट्रेस को अपने बच्चों को कार में बिठाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह खुद कार के अंदर बैठने जाती हैं, लेकिन जैसे ही वह अंदर जाने वाली होती हैं, ड्राइवर गाड़ी चलाने लगता है। इस वजह से जेनेलिया अपना संतुलन खो देती हैं, लेकिन वह जल्दी से अपने आप को संभाल लेती हैं और ड्राइवर भी तुरंत कार रोक देता है। हालांकि, इससे अभिनेत्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




यह खबर भी पढ़ें: Paresh Rawal: 'हेरा फेरी 3' के बाबू भैया ने सूत समेत लौटाए सारे पैसे, फिल्म छोड़ने की वजह आपको कर देगी हैरान?

नेटिजंस हुए चिंतित
अभिनेत्री का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो उनके फैंस ने चिंता जताते हुए सावधानी रखने की बात कही। एक यूजर ने लिखा, ‘जल्दी हो गई थी क्या भाई, जरा देखे के।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि ड्राइवर को देखना चाहिए था। इसके अलावा अन्य यूजर ने कहा कि बाल-बाल बची। 

यह खबर भी पढ़ें: Rajesh Roshan: संगीत के जादूगर राजेश रोशन, जानें ‘जूली’ से ‘कृष’ तक का बेमिसाल सफर; बिग बी को बनाया सिंगर

जेनेलिया डिसूजा का वर्कफ्रंट
जेनेलिया डिसूजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आएंगी, जो 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले अभिनेत्री को कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘ट्रायल पीरियड’ में देखा गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed