फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gautami Kapoor opens on viral video Mimicking Ektaa Kapoor says its just for fun

Gautami Kapoor: वायरल वीडियो पर गौतमी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बदले की भावना से…

Tue, 08 Apr 2025 02:03 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 08 Apr 2025 02:03 PM IST
सार

Gautami Kapoor: राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने एकता कपूर को लेकर वायरल हुए वीडियो पर अपनी सफाई दी है। अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्होंने वह वीडियो क्यों बनाया था।
 

विज्ञापन
Gautami Kapoor opens on viral video Mimicking Ektaa Kapoor says its just for fun
गौतमी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @gautamikapoor

विस्तार

राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर का एक वीडियो ने हाल ही में खूब वायरल हुआ और सुर्खियों में भी रहा। इस वीडियो में वह एकता कपूर की नकल करती नजर आईं। इससे पहले एकता ने अप्रत्यक्ष रूप से राम कपूर के वजन घटाने के बदलाव पर कटाक्ष किया था। अब अपने वायरल वीडियो पर अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन


वीडियो को लेकर कही ये बात
अपने वायरल वीडियो पर अभिनेत्री ने कहा सफाई देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से मजाक में बनाया गया था। यह किसी बदले की भावना से नहीं बनाया गया था और सोशल मीडिया यूजर्स उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं। गौतमी कपूर ने विक्की लालवानी के साथ उनके पॉडकास्ट के दौरान राम कपूर की भी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा,  "सौभाग्य से वह यहां नहीं थे। जब वह वापस आएं, तो उन्हें दुनिया भर से हजारों संदेश मिले। फिर उन्होंने इसे स्पष्ट रूप से देखा और कहा, 'तुम्हारे लिए अच्छा है। मुझे इसके बीच में मत घसीटो क्योंकि यह तुम्हारे एकता और सोशल मीडिया के बीच है। मुझे इसमें मत घसीटो'। उन्हें इसमें घसीटने की कोई जरूरत नहीं है। इसमें कुछ भी नहीं है। लोग उसे बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ा रहे हैं।"

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Gautami Kapoor (@gautamikapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Azaad: ओटीटी पर ‘आजाद’ को मिली प्रशंसा से खुश हुए निर्देशक अभिषेक कपूर, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट


मजाक में बनाया था वीडियो
इसके अलावा अभिनेत्री ने कहा कि वह वीडियो उन्होंने एकता से बदला लेन के इरादे से नहीं बल्कि मौज-मस्ती में बनाया था, ताकि लोग उस पर हंस सके। गौतमी ने साझा किया कि उनके और एकता के बीच कोई मतभेद नहीं है। 


यह खबर भी पढ़ें: Vishal Dadlani: 'मुझे मेरा समय वापस चाहिए', शो के छह सीजन जज करने के बाद विशाल ने इस वजह से छोड़ा 'इंडियन आइडल'


गौतमी कपूर का वर्कफ्रंट
गौतमी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘ग्यारह ग्यारह’ में देखा गया था। यह कोरियाई नाटक सिग्नल  से एडॉप्ट किया गया है। इस थ्रिलर सीरीज में कृतिका कामरा, राघव जुयाल, धैर्य करवा और आकाश दीक्षित मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed