फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   gauri khan congratulates shahrukh khan rani mukherjee karan johar for national award

Shahrukh Khan: शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर पत्नी गौरी ने लुटाया प्यार, रानी-करण पर भी जताया गर्व

Sun, 03 Aug 2025 09:11 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 03 Aug 2025 09:11 AM IST
सार

Gauri Khan Post For Shahrukh Khan: शाहरुख खान को 33 साल के लंबे करियर में पहला नेशनल अवॉर्ड फिल्म जवान के लिए मिला। इसके बाद उन्हें हर ओर से बधाइयां मिल रही हैं। अब पत्नी गौरी ने भी उनपर गर्व जताया है।

विज्ञापन
gauri khan congratulates shahrukh khan rani mukherjee karan johar for national award
गौरी खान पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम- @gaurikhan

विस्तार

तीन दशक के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शाहरुख खान को उनका पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल ही गया। ‘जवान’ में निभाई गई दोहरी भूमिका ने उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय सम्मान दिलाया। जहां इस जीत से उनके फैंस गदगद हैं, वहीं सबसे ज्यादा भावुक उनकी पत्नी गौरी खान नजर आईं। गौरी ने पति शाहरुख, अपनी दोस्त रानी मुखर्जी और करण जौहर को भी अवॉर्ड के लिए बधाई दी है। 
विज्ञापन


गौरी खान ने किया पोस्ट 
गौरी खान ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर कीं, उन्होंने सिर्फ एक सफल अभिनेता के पति के तौर पर उनका गर्व नहीं जताया, बल्कि उन्होंने अपने करीबी दोस्तों रानी मुखर्जी और करण जौहर को भी इस पल में शामिल किया। एक तस्वीर में जहां शाहरुख रानी मुखर्जी के साथ गौरी भी नजर आ रही हैं, वहीं एक दूसरी फोटो में गौरी करण जौहर और रानी के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)


मेरे तीनों फेवरेट्स की सफलता
अपनी इस पोस्ट पर गौरी ने लिखा कि जब टैलेंट और अच्छाई साथ आते हैं, तब जादू होता है। उन्होंने कहा, 'मेरे तीनों फेवरेट्स को बड़ी सफलता मिली है और मैं बहुत खुश हूं।' जहां एक तरफ गौरी खान रानी मुखर्जी की करीबी दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती 90 के दशक से शुरू हुई थी। वहीं करण जौहर और गौरी की दोस्ती भी उतनी ही गहरी है। करण को शाहरुख का पारिवारिक सदस्य माना जाता है और गौरी के साथ उनका रिश्ता कभी भी सिर्फ प्रोफेशनल नहीं रहा। दोनों एक-दूसरे की जिंदगी के अहम हिस्से हैं। करण अक्सर अपने इंटरव्यू में यह कहते पाए गए हैं कि गौरी उनकी सबसे करीबी और भरोसेमंद दोस्तों में से हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Sunil Grover: 27 साल से बॉलीवुड में एक्टिव, कई बड़ी फिल्मों में किया काम; पर कभी नहीं मिला लीड एक्टर का रोल

फिल्म 'जवान' के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
शाहरुख की फिल्म 'जवान' न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, बल्कि सोशल मैसेज देने वाली फिल्मों की श्रेणी में भी गिनी गई। वहीं रानी मुखर्जी को 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला और करण की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने दो सम्मान जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed