फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friends Star Jennifer Aniston gets oil thrown at her during Shooting of The Morning Show Series Deets Inside

Jennifer Aniston: 'द मॉर्निंग शो' की शूटिंग के दौरान जेनिफर एनिस्टन पर हुआ हमला? अभिनेत्री पर फेंका गया तेल

Tue, 30 Jul 2024 09:19 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 30 Jul 2024 09:19 AM IST
सार

एनिस्टन को चिपचिपे, टार जैसे पदार्थ में भीगते हुए देखा गया। इस दौरान वह बेहद गुस्से मे दिखाई दीं। क्योंकि उनके पूरे कपड़े खराब हो गए थे। इस दौरान की उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
Friends Star Jennifer Aniston gets oil thrown at her during Shooting of The Morning Show Series Deets Inside
जेनिफर एनिस्टन - फोटो : एएनआई

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेत्री और 'फ्रेंड्स' फेम जेनिफर एनिस्टन इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'द मॉर्निंग शो' की शूटिंग कर रही हैं। मैनहट्टन में रविवार को शूटिंग के दौरान वह तेल में लिपटी हुई दिखाई दीं। एनिस्टन को चिपचिपे, टार जैसे पदार्थ में भीगते हुए देखा गया। इस दौरान वह बेहद गुस्से मे दिखाई दीं। क्योंकि उनके पूरे कपड़े खराब हो गए थे। इस दौरान की उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन

'द मॉर्निंग शो' के आखिरी सीजन की शूटिंग में बिजी जेनिफर

जेनिफर एनिस्टन को इस हालत में देखने के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए। मगर आपको बता दें कि जिस सीन की जेनिफर एनिस्टन शूटिंग कर रही थीं, उसमें उनके किरदार एलेक्स को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया था और उन पर तेल फेंक दिया था। अभिनेत्री मैनहटन में 'द मॉर्निंग शो' सीरीज के आखिरी सीजन के लिए शूटिंग कर रही हैं। ये सीन उनके शूट का एक हिस्सा था।

विज्ञापन

जेनिफर पर फेंका गया तेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर मोबाइल से वीडियो शूट कर रही थीं, तभी अचानक से किसी ने उनपर ग्रीस जैसा काला और चिपचिपा तेल फेंक दिया। दर्शकों को उनकी आगामी सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। 'द मॉर्निंग शो' के इससे पहले आए सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसने एमी के लिए कई नामांकन अर्जित किए हैं। जिसमें जेनिफर एनिस्टन और रीज विदरस्पून के लिए आउटस्टैंडिंग ड्रामा सीरीज और ड्रामा सीरीज में लीड अभिनेत्री शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 एमी नामांकन मिलने के लिए अभिनेत्री ने जताया आभार

'द मॉर्निंग शो' एक काल्पनिक सुबह के समाचार कार्यक्रम के पर्दे के पीछे की दुनिया में सेट है। जेनिफर एनिस्टन ने अपने शो को 16 एमी नामांकन मिलने के बाद उन्होंने आभार व्यक्त किया। पिछले हफ्ते एनिस्टन ने रिपब्लिकन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस पर वीपी कमला हैरिस पर उनकी पिछली टिप्पणियों को लेकर तीखा हमला था।   


Harish Shankar: 'उस्ताद भगत सिंह' के निर्देशक हरीश शंकर का दावा, पवन कल्याण के फैंस के लिए यादगार होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed