फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friends Matthew Perry had asked his assistant to gave him big dose of ketamine Kenneth Iwamasa told the court

Matthew Perry: ड्रग के ओवरडोज के कारण हुई मैथ्यू पेरी की मौत? 'फ्रेंड्स' स्टार के असिस्टेंट ने किया खुलासा

Sat, 17 Aug 2024 09:08 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 17 Aug 2024 09:08 AM IST
सार

मैथ्यू पेरी ने अपन निधन के दिन अपने असिस्टेंट से एनेस्थेटिक केटामाइन की बड़ी खुराक देने के लिए कहा था। हालांकि, उससे दो दिन पहले ही इस दवा की उन्हें दो खुराकें दी जा चुकी थीं। अभिनेता के मौत के आरोपी सहायक ने अदालत को इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Friends Matthew Perry had asked his assistant to gave him big dose of ketamine Kenneth Iwamasa told the court
मैथ्यू पेरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फ्रेंड्स अभिनेता मैथ्यू पेरी ने अपन निधन के दिन अपने असिस्टेंट से एनेस्थेटिक केटामाइन की बड़ी खुराक देने के लिए कहा था। हालांकि, उससे दो दिन पहले ही इस दवा की उन्हें दो खुराकें दी जा चुकी थीं। अभिनेता के मौत के आरोपी सहायक ने अदालत को इस बात की जानकारी दी है। मैथ्यू पेरी के निजी सहायक केनेथ इवामासा ने बताया कि उन्होंने पेरी को सुबह करीब 8.30 बजे केटामाइन का पहला इंजेक्शन दिया था। इसके करीब चार घंटे बाद उन्होंने उन्हें दूसरा इंजेक्शन दिया था। मगर 40 मिनट बाद मैथ्यू पेरी ने उनसे एक और इंजेक्शन मांगा था। 

विज्ञापन


डिप्रेशन से निपटने के लिए ले रहे थे केटामाइन
केनेथ इवामासा ने बताया कि अभिनेता ने उन्हें अपना हॉट टब तैयार करने के लिए कहा था। साथ ही कहा था, 'मुझे केटामाइन एक बड़ा शॉट दो।' उन्होंने अदालत को बताया कि उन्हें दवाएं देने के बाद वह कुछ काम से घर से बाहर चले गए थे। वह जब वापस लौटे तो उन्होंने मैथ्यू पेरी को इनडोर पूल में मृत पाया था। अधिकारियों का कहना है कि पेरी अपने डिप्रेशन से निपटने के लिए केटामाइन थेरेपी पर बहुत अधिक निर्भर हो गए थे। केटामाइन एक एनेस्थेटिक है, जिसे कभी-कभी डिप्रेशन, चिंता और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए चिकित्सा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन


Box Office Collection: दो दिनों में सौ करोड़ के करीब पहुंची 'स्त्री 2', औंधे मुंह गिरी 'खेल-खेल में' और 'वेदा'
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध तरीके से कर रहे थे सेवन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब डॉक्टरों ने उनकी खुराक बढ़ाने से इनकार कर दिया, तो मैथ्यू पेरी ने इसे लेने के लिए अवैध तरीका अपना लिया था। अधिकारियों का दावा है कि नशीली दवाओं के अधिक मात्रा में सेवन के कारण हुई उनकी मौत से कुछ महीने पहले वह इस दवा पर अत्यधिक निर्भर हो गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं, अपने निधन से कुछ सप्ताह पहले ही उन्होंने बड़ी मात्रा में इसकी खरीद की थी।



पिछले साल अपने लॉस एंजिल्स घर में मृत पाए गए थे पेरी
54 वर्षीय अभिनेता मैथ्यू पेरी की पिछले साल 28 अक्तूबर को मौत हो गई थी। उनका शव अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर के स्वीमिंग पूल में बेजान हालात में तैरता हुआ मिला था। अभिनेता की मौत के करीब सात सप्ताह बाद लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल परीक्षक की रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि नशीली दवाओं और शराब के दुरुपयोग से उनकी मौत हुई थी। 

George Clooney : पैरामाउंट पिक्चर्स की बिक्री पर क्लूनी ने दी प्रतिक्रिया, अमेजन और वॉलमार्ट पर लगाया ये आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed