फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   fire broke out at the Idly Kadai movie set at Anuppapatti village in Andipatti block

Idly Kadai: धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ के सेट पर लगी आग, धू-धूकर जलता आया नजर

Sun, 20 Apr 2025 12:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 20 Apr 2025 12:44 PM IST
सार

Fire At Idly Kadai Set: साउथ अभिनेता धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ के सेट पर आग लग गई। कल अंदीपट्टी ब्लॉक के अनुप्पापट्टी गांव में यह घटना हुई।

विज्ञापन
fire broke out at the Idly Kadai movie set at Anuppapatti village in Andipatti block
ईडली कढ़ाई के सेट पर लगी आग - फोटो : इंस्टाग्राम और एएनआई

विस्तार

साउथ अभिनेता धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ के सेट पर आग लग गई। कल अंदीपट्टी ब्लॉक के अनुप्पापट्टी गांव में यह घटना हुई। धनुष द्वारा निर्देशित, सह-निर्मित और अभिनेता यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है। आग लगने से पहले फिल्म की शूटिंग अनुप्पापट्टी सेट पर पूरी हो चुकी थी।

विज्ञापन


शूट पूरा करते ही लगी भीषण आग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'इडली कढ़ाई' की टीम ने तमिलनाडु के थेनी जिले के अनुप्पापट्टी गांव की गली में फिल्म के नवीनतम शेड्यूल को पूरा कर लिया था। हालांकि, जैसे ही यूनिट ने परिसर खाली किया, एक भीषण आग ने पूरे सेट को जलाकर राख कर दिया। दुर्घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय लोगों ने तुरंत अंडीपट्टी फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिससे स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

कब रिलीज होगी फिल्म
धनुष की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 1 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 4 अप्रैल 2025 को धनुष ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया और घोषणा की। फिल्म के रिलीज हुए हालिया पोस्टर में अभिनेता को एक कुरकुरी शर्ट और धोती पहने नजर आए, जो त्योहार जैसे सेट-अप में लोगों के एक समूह के साथ डांस कर रहे हैं। पहले, फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, जो अजीत कुमार की 'गुड बैड अग्ली' के साथ क्लैश करने वाली थी। बाद में बॉक्स-ऑफिस क्लैश से बचने के लिए इसे पोस्टपोन कर दिया गया।


फिल्म के कलाकार
यह फिल्म ग्रामीण क्षेत्र पर आधारित इमोशनल ड्रामा है, जिसमें 'तिरुचिराम्बलम' के बाद धनुष और नित्या मेनन फिर से साथ नजर आएंगे। फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें नित्या मेनन, अरुण विजय, शालिनी पांडे, प्रकाश राज और राजकिरण मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed