फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   filmfare Aamir Khan winning Best Actor Male restores prestige in the awards

फिल्म फेयर अवार्ड में आमिर की दंगल ने मारी बाजी, आलिया सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

Sun, 15 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
filmfare Aamir Khan winning Best Actor Male restores prestige in the awards

बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया कीर्तिमान बनाने के बाद अभिनेता आमिर खान की ‘दंगल’ का जलवा 62वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में भी कायम रहा। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक तीनों श्रेणी में पुरस्कार जीते।

विज्ञापन


वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने  ‘उड़ता पंजाब’ में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवार्ड पर कब्जा जमाया। सर्वश्रेष्ठ गायिका का अवॉर्ड नेहा भसीन ने सुल्तान के फीमेल वर्जन गीत ‘जग घूमया’ के लिए अपने नाम किया। शनिवार रात मुंबई में आयोजित इस समारोह की मेजबानी शाहरुख खान, करण जौहर और कपिल शर्मा ने की।
विज्ञापन


दंगल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतने के बाद नितेश तिवारी ने कहा, यह पुरस्कार इस बात का सबूत है कि लोगों ने हमारी फिल्म को कितना प्यार दिया। मैं इस फिल्म को पसंद करने और इसको समर्थन देने वाले लोगों को धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मेरे लिए सब कुछ है। आलिया ने अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ समारोह में शिरकत की। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार श्रीदेवी और बोनी कपूर के हाथों मिला। आलिया ने इस फिल्म की पटकथा अपने पास भेजने के लिए शाहिद कपूर का धन्यवाद भी किया। 

समारोह में सलमान खान और टाइगर श्रॉफ ने प्रस्तुति देकर धमाल मचाया

filmfare Aamir Khan winning Best Actor Male restores prestige in the awards

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्त्रिस्टिक्स अवॉर्ड जहां अभिनेत्री सोनम कपूर ने ‘नीरजा’ के लिए जीता वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के क्त्रिस्टिक्स अवॉर्ड ‘उड़ता पंजाब’ के लिए शाहिद कपूर और ‘अलीगढ़’ के लिए मनोज बाजपेयी की झोली में गया।

निर्देशक राम माधवन ने फिल्म ‘नीरजा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का क्त्रिस्टिक्स अवॉर्ड जीता। सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार ‘उड़ता पंजाब’ के लिए दिलजीत दोसांझ को मिला तो ‘साला खड़ूस’ के लिए रितिका सिंह ने नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। 

‘उड़ता पंजाब’ को बेस्ट कास्ट्यूम (पायल सलूजा) और ‘दंगल’ को बेस्ट एक्शन (श्याम कौशल) का भी पुरस्कार मिला। ‘नील बट्टे सन्नाटा’ के लिए अश्वनी अय्यर तिवारी को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिला। इस समारोह में सलमान खान टाइगर श्रॉफ ने अलग-अलग गानों पर प्रस्तुति देकर धमाल मचाया।

किसको क्या मिला

filmfare Aamir Khan winning Best Actor Male restores prestige in the awards

ऐ दिल है मुश्किल : सर्वश्रेष्ठ गायक (अरिजीत सिंह), सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (प्रीतम)
कपूर एंड संस: सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (ऋषि कपूर), सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी (आदिल शेख कर गई चुल गाने के लिए), सर्वश्रेष्ठ कहानी और पटकथा (शकुन बत्रा और आयशा देवित्रे)।
नीरजा: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्त्रिस्टिक्स अवॉर्ड (सोनम कपूर), सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक का क्त्रिस्टिक्स अवॉर्ड (राम माधवन), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (शबाना आजमी), बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन (अपर्णा सूद और अन्ना इपे), सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी (मितेश मनचंदानी), सर्वश्रेष्ठ संपादन (मोनिशा आर. बलवाड़ा)।
सर्वश्रेष्ठ गीतकार: अमिताभ भट्टाचार्य (चन्ना मेरेया के लिए)
(शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी के हाथों फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ग्रहण किया।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed