फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Film on uttar pradesh chief minister yogi adityanath poster release know the story

Yogi Adityanath: सीएम योगी की जिंदगी पर बन रही फिल्म, मोशन पोस्टर हुआ जारी; ये एक्टर निभाएगा लीड रोल

Wed, 26 Mar 2025 09:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 26 Mar 2025 09:20 PM IST
सार

Ajey: The Untold Story of a Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म का ऐलान किया गया है। आइए जानते हैं इस फिल्म का क्या नाम है और इसकी क्या कहानी है?

विज्ञापन
Film on uttar pradesh chief minister yogi adityanath poster release know the story
अनंत जोशी - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म का एलान किया गया है। फिल्म का नाम 'अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' है। यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है। फिल्म के ऐलान के साथ ही एक मोशन पोस्टर भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samrat Cinematics (@samratcineindia)


Trending Videos

मोशन पोस्ट में क्या है?
मोशन पोस्टर में अभिनेता अनंत जोशी को योगी आदित्यनाथ के तौर पर दिखाया गया है। बैकग्राउंड में परेश रावल की आवाज सुनी जा सकती है, जो कहते हैं, 'वो कुछ नहीं चाहता था, सब उसको चाहते थे। जनता ने उसको सरकार बना दिया।' जानकारों के मुताबिक फिल्म में दिखाया गया है कि योगी आदित्यनाथ लोगों की सेवा के लिए दुनिया को त्याग देते हैं।
Kunal Kamra: इस कंपनी को कुणाल कामरा ने बताया 'माफिया', यूजर्स से की अपील- 'डिलीट होने से पहले वीडियो देख लें'

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का शीर्षक काफी हद तक योगी आदित्यनाथ के जन्म के नाम अजय सिंह बिष्ट से प्रेरित है। यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म को दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने लिखा है। फिल्म के म्यूजिक को मीट ब्रोस ने तैयार किया है।
Virat Kohli: विराट कोहली से हूबहू मिलती है इस अभिनेता की शक्ल, सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

फिल्म पर क्या है निर्देशक की राय?
फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक रवींद्र गौतम ने कहा, 'हमारी फिल्म हमारे देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। ये फिल्म उत्तराखंड के एक दूरदराज के गांव के साधारण लड़के की कहानी को दर्शाती है। इसके बाद अपनी मेहनत और लगन से भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता है। उनकी यात्रा दृढ़ संकल्प, विश्वास और नेतृत्व की है, और हमने इसे बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। ये फिल्म उनके असाधारण जीवन के साथ न्याय करती है।"

फिल्म के बारे में
'महारानी 2' फेम रवींद्र गौतम द्वारा निर्देशित, 'अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' फिल्म में दिनेश लाल यादव, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed