फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farida Jalal talks about Dilip Kumar says i have learned so much from him an actor and as a human being

Farida Jalal: दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुईं फरीदा, बोलीं- सुपर स्टार होकर भी वे सेट पर बूढ़े स्पॉटमैन के..

Thu, 13 Jun 2024 05:07 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 13 Jun 2024 05:07 PM IST
सार

अनुभवी अभिनेत्री फरीदा जलाल अपने करियर में राजेश खन्ना की हीरोइन रह चुकी हैं। राजेश खन्ना के अलावा उन्होंने दिलीप कुमार के साथ फिल्म 'गोपी' में काम किया था। दिलीप कुमार के बातें करते हुए अभिनेत्री कहती हैं, 'दिलीप साहब का दिल सोने का था'।

विज्ञापन
Farida Jalal talks about Dilip Kumar says i have learned so much from him an actor and as a human being
दिलीप कुमार फरीदा जलाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा फरीदा जलाल ने फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी सुपर स्टार्स के संग काम किया है। पिछले दिनों वे 'हीरामंडी' में नजर आईं। दर्शकों को इस शो में उनका किरदार काफी पसंद आया। 'हीरामंडी' में वे ताहा शाह की दादी की भूमिका में नजर आई थीं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें वे पुराने दिनों की यादों को अपने फैंस के संग साझा करती दिखाई दीं। 
विज्ञापन


दिलीप कुमार जैसा कोई नहीं हो सकता 
अनुभवी अभिनेत्री फरीदा जलाल अपने करियर में राजेश खन्ना की हीरोइन रह चुकी हैं। राजेश खन्ना के अलावा उन्होंने दिलीप कुमार के साथ फिल्म 'गोपी' में काम किया था। दिलीप कुमार के बातें करते हुए अभिनेत्री कहती हैं, 'दिलीप साहब का दिल सोने का था। उनकी शालीनता की मैं क्या मिसाल दूं। उन जैसा कोई हो ही नहीं सकता है। सेट पर आप उनको देखकर कह ही नहीं सकते थे कि ये सुपर स्टार हैं'।
विज्ञापन


Actor Darshan Arrest: रेणुकास्वामी मर्डर केस की सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को मिले अहम सुराग, अपहरण का संदेह
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप कुमार को भाई मानती हैं फरीदा 
फरीदा जलाल अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे अच्छी तरह से याद है जब मुझे 'गोपी' फिल्म ऑफर की गई थी तब मैंने दिलीप कुमार और मीना कुमारी के साथ काम करने के लिए तुरंत हां कर दिया था। एक कलाकार और इंसान के तौर पर मुझे दोनों से काफी कुछ सीखने को मिला था। मैं आज भी दिलीप कुमार और मीना कुमारी की फैन हूं'।  

Gangsters Series: बंदूकों की दहशत-गोलियों की बौछार, मिर्जापुर की तरह क्राइम और गैंगस्टर पर आधारित हैं ये सीरीज

दिलीप साहब स्पॉटबॉय के साथ चाय पीते थे 
राजेश खन्ना के साथ फरीदा जलाल ने फिल्म 'आराधना' में काम किया था, लेकिन वे उनके व्यक्तित्व से उतनी प्रभावित नहीं हुईं जितनी दिलीप कुमार से हुई थीं। अभिनेत्री कहती हैं, 'मैं दिलीप कुमार के बारे में क्या बताऊं आपको। एक दिन सेट पर दिलीप कुमार ने देखा कि एक बूढ़ा लाइट मैन अकेले चाय पी रहा था, तो वे उसके पास गए एयर उसके साथ उन्होंने चाय पीया। मुझे एक पल के लिए यकीन नहीं हुआ, लेकिन ये थे दिलीप कुमार। उन जैसी शालीनता अब कहां किसी में देखने को मिलती है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed